DLF गुरुग्राम में बम की धमकी, कानून के शिकंजे में फंसा लंदन से लॉ की पढ़ाई करके आया शख्स, लड़की का था चक्कर

गुरुग्राम में डीएलएफ की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल भेजने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि लड़की के चक्कर में उसने ये सब किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुरुग्राम में एक युवक ने एकतरफा प्यार में डीएलएफ की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी थी
  • युवक ने धमकी भरा ईमेल उस कंपनी को भेजा जहां उस लड़की का इंटरव्यू होना था
  • युवक का मकसद था इंटरव्यू रद्द कराकर लड़की को उससे मदद मांगने के लिए मजबूर करना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुरुग्राम:

लोग प्यार में क्या-क्या नहीं करते. ऐसे ही एकतरफा में कुछ कर गुजरने की बानगी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से सामने आई है. यहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में डीएलएफ की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली. ऐसा उसने लड़की को इम्प्रेस करने के लिए किया था. हालांकि, ऐसा करना उस पर भारी पड़ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, युवक एक लड़की से एकतरफा से प्यार करता है. उसने डीएलएफ की एक बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी. उसने कंपनी को ईमेल के जरिए ये धमकी दी. ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि इसी कंपनी में उस लड़की का इंटरव्यू था, जिससे वह एकतरफा प्यार करता था. जांच में सामने आया कि ऐसा करने के पीछे उसका मकसद ये था कि लड़की का इंटरव्यू कैंसिल हो जाए और बम की धमकी से घबराकर लड़की उससे मदद मांगे. वह फिर उसे जाकर बचाए.

लेकिन उसका ये दांव उल्टा पड़ गया. लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में वह अब जेल चला गया है. आरोपी लड़के का नाम अनिकेत पॉल है और वह 29 साल का है. वह लंदन की एक यूनिवर्सिटी से LLM कर चुका है. अनिकेत कोलकाता का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम में किराये पर रहता है. यहां वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. लेकिन अब उसे बम की धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Featured Video Of The Day
US F-22 Raptor Fighter Jets इजरायल पहुंचे, Iran के खिलाफ America का सबसे खौफनाक और बड़ा एक्शन