शिमला की SDM ओशिन शर्मा कौन हैं? सोशल मीडिया पर ऐसा क्या किया कि हो गया बवाल

Who is SDM Oshin Sharma: शिमला की एसडीएम ओशिन शर्मा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक प्रोडक्ट का प्रमोशनल वीडियो डालने पर उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शिमला की एसडीएम ओशिन शर्मा ने एक निजी कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं
  • ओशिन शर्मा ने कहा कि वह एक साल से इन प्रोडक्ट्स का उपयोग कर रही थीं और प्रमोशन का कोई इरादा नहीं था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिमला:

शिमला की एसडीएम ओशिन शर्मा विवादों में फंस गई है. एक कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशनल वीडियो करने के चक्कर में वह विवादों में फंस गईं हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं. सोशल मीडिया पर ओशिन शर्मा का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वह एक कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक निजी कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशनल वीडियो साझा किया था, जिसमें अनबॉक्सिंग और डिस्काउंट कोड भी दिखाए गए थे. 

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद उन पर सवाल खड़े हो गए थे. अधिकारियों समेत विपक्षी दलों ने सेवा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था. इसके बाद मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं. नियमों के अनुसार बिना अनुमति किसी ब्रांड या व्यापार गतिविधि का प्रमोशन नहीं कर सकते. वहीं, ओशिन शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि वह खुद एक साल से इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही थीं. उन्होंने दावा किया कि इन प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करने का उनका इरादा नहीं था.

ओशिन शर्मा अपने वीडियोज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. पहले भी वह विवादों में आ चुके हैं. विधानसभा सत्र के दौरान एक बीजेपी विधायक ने उनका नाम लिए बगैर सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिवनेस को लेकर सवाल उठाए थे. 

ओशिन शर्मा हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (HPAS) की 2020 बैच की अफसर हैं. सितंबर 2024 में वह तब चर्चा में आई थीं, जब उनका ट्रांसफर कर दिया गया था. बताया गया था कि उनके रील बनाने के शौक के कारण सीनियर अफसर खुश नहीं थे, इसलिए उनका ट्रांसफर किया गया. शिमला में पोस्टिंग से पहले वह संधोल की तहसीलदार थीं. 

मूल रूप से चंबा जिले के भरमौर की रहने वालीं ओशिन शर्मा के पिता धर्मशाला शिफ्ट हो गए थे. अप्रैल 2021 में उन्होंने तत्कालीन बीजेपी विधायक विशाल नेहरियां से शादी की थीं. लेकिन दो महीने बाद ही उन्होंने अपने पति पर मारपीट और टॉर्चर का आरोप लगाया था. इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला था. इसके बाद दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए. 

Advertisement

प्रमोशनल वीडियो का विवाद सामने आने के बाद ओशिन ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद कर दिया है. हालांकि, उनका X अकाउंट अब भी चालू है. X पर उनके 1.14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. लेकिन ओशिन शर्मा सिर्फ रील तक ही सीमित नहीं हैं. बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी दिलचस्पी है. वह अपने काम को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने शिमला में एकल नारी संगठन की राज्य स्तरीय बैठक में बेटियों को पढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने की बात कही थी.

Featured Video Of The Day
Iran Attack On Israel | ईरान के नौसेना प्रमुख के मारे जाने की खबर | Khamenei | War | Netanyahu