हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही युवती की गला काटकर हत्या, बाइक सवार ने किया हमला

छात्रा सुबह कॉलेज के लिए जा रही थी. इसी दौरान नैण गांव के पास बाइक पर सवार हुडी पहने अज्ञात हमलावरों ने उसे रोका और तेजधार हथियार दारट से उसका बाजू और गला काट दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हिमाचल: कॉलेज जा रही युवती की गला काटकर की हत्या

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की एक युवक ने निर्मम हत्या कर दी. 19 वर्षीय सिया गुलेरिया पुत्री जोगिंद्र कुमार गांव नैण डाकघर गोपालपुर तहसील सरकाघाट जिला मंडी घर से कॉलेज के लिए निकली थी. घर से एक किलोमीटर की दूरी पर ही युवती पर युवक ने दराट से हमला कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है. बताया जा रहा है कि आरोपी उसी गांव का निवासी है.

कॉलेज के लिए घर से निकली थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा सुबह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी. जब वह घर से एक किलोमीटर दूर नैण गांव के पास पहुंची, तो बाइक पर सवार हुडी पहने अज्ञात हमलावरों ने उसे रोका और तेजधार हथियार दारट से उसका बाजू और गला काट दिया. छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.

आरोपी युवती के गांव का बताया जा रहा

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल मंडी पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों में ही पकड़ लिया है. बताया जा रहा है आरोपी उसी गांव का निवासी है, जो वारदात के बाद अंडरग्राउंड हो गया था. पुलिस पूछताछ करते हुए व कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंच गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है.

घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है. लोगों में इस बात को लेकर डर है कि अपराधी इतने बेखौफ हैं कि उन्होंने बीच रास्ते में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रही है. हत्या के पीछे का कारण क्या था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. यह अभी जांच का विषय है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

बस ड्राइवर की लापरवाही ने ली जान! उतरते वक्त नीचे गिर गया शख्स, चालक मौके से फरार

हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी; बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद

Featured Video Of The Day
Kerala Election Results 2026: केरल में जीत कर भी फंस गई कांग्रेस! हाईकमान को होगी टेंशन?