बस ड्राइवर की लापरवाही ने ली जान! उतरते वक्त नीचे गिर गया शख्स, चालक मौके से फरार

ऊना के भदसाली में चलती निजी बस से गिरकर 55 वर्षीय भीष्म सिंह की मौत हो गई. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. पढ़िए अनूप धीमान की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI)

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ऊना-होशियारपुर मार्ग पर चलती निजी बस से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान भदसाली निवासी 55 वर्षीय भीष्म सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि भीष्म सिंह पंजाब के होशियारपुर से हलवाई का काम करके निजी बस में सवार होकर घर लौट रहा था. जैसे ही बस भदसाली के पास पहुंची, वह अपना सामान लेकर उतरने के लिए दरवाजे की ओर बढ़ा. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक बस से नीचे गिर गया. हादसा इतना गंभीर था कि गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ड्राइवर ने नहीं रोकी बस 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद बस चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से आगे निकल गया. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. मृतक का परिवार गहरे सदमे में है. मृतक पंजाब के होशियारपुर में हलवाई का काम करता था और नियमित रूप से बस से घर आता-जाता था. 

पुलिस उपाधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया की इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर के ऊपर बीएनएस को धारा 106(2) लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है.

ऊना में लगातार बढ़े हादसे

हालांकि, ऐसा पहला मामला नहीं है जब लापरवाही के चलते हादसे में जान चली गई हो. पिछले महीने भी बस पलटने का मामला सामने आया था. इन दुर्घटनाओं ने स्थानीय निवासियों के बीच भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. लगातार मांग की जा रही है कि प्रशासन को क्षेत्र में बढ़ते यातायात को नियंत्रित करने और तेज गति से वाहन चलाने पर अंकुश लगाने के लिए सख्त उपाय करने चाहिए.

यह भी पढ़ेंः NCR की इन दो विधानसभाओं में सबसे ज्यादा बढ़े वोट, UP में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी

Advertisement

Featured Video Of The Day
टुडेज चाणक्य के EXIT POLL में बंगाल में बीजेपी की सरकार! 192 सीटों का अनुमान
Topics mentioned in this article