'गाना गलत चुना पर अश्लीलता नहीं फैलाई', MSU डांस वीडियो पर छात्रा ने दी सफाई

गुजरात के एक विश्वविद्यालय में एक छात्रा के डांस वीडियो पर विवाद है. इसको लेकर छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई रखी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MSU यूनिवर्सिटी में डांस वीडियो पर छात्रा ने दी सफाई
वडोदरा:

गुजरात के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (MSU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित 'संस्कार संगम' कार्यक्रम में एक छात्रा के डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है.इस मामले में अब डांस करने वाली छात्रा खुद सामने आई है और एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सफाई दी है.

छात्रा ने अपनी सफाई में कहा कि उसने अपने गाने में कोई अश्लीलता नहीं फैलाई है. छात्रा ने कहा कि "गाना गलत चुना, लेकिन अश्लीलता नहीं फैलाई' सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में छात्रा ने अपनी सफाई दी. वीडियो में काफी भावुक नजर आ रही छात्रा ने माना कि उससे गाना चुनने में गलती हुई और वह उसके लिए माफी मांगती है.  

राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के लिए मोहरा बनाया 

छात्रा ने कहा, 'मैंने सामान्य साड़ी पहनी थी और केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया था. लोग कह रहे हैं कि मैंने अश्लीलता फैलाई, लेकिन क्या बॉलीवुड गानों पर डांस करना देशद्रोह है?' छात्रा ने कहा कि इस विवाद से उसके मेंटल हेल्थ पर असर पड़ा है. छात्रा ने आरोप लगाया कि इस विवाद ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया है. उसने कहा कि राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के लिए उसे मोहरा बनाया है.


NSUI ने ABVP पर साधा निशाना 

NSUI ने इस वीडियो पर आरोप लगाया कि इस डांस से यूनिवर्सिटी की गरिमा को ठेस पहुंची है. NSUI नेता तेजस रॉय ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि एबीवीपी ने 'संस्कार संगम' के नाम पर अश्लील गानों पर नृत्य करवाया, जो विश्वविद्यालय की गरिमा के खिलाफ है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र संगठन केवल मनोरंजन के लिए इस तरह के आयोजन कर रहे हैं. NSUI ने मांग की है कि इस आयोजन में शामिल एबीवीपी नेताओं और संबंधित छात्रों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड किया जाए. यह मामला अब वडोदरा की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक ओर कला और अभिव्यक्ति की बात हो रही है, तो दूसरी ओर 'संस्कार' और 'मर्यादा' को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav
Topics mentioned in this article