- गुजरात में 15 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए चुनाव होंगे
- चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनावों का कार्यक्रम जारी करते हुए वोटिंग के लिए केवल EVM का उपयोग तय किया है
- नामांकन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों का शेड्यूल आ गया है. चुनाव आयोग ने बुधवार को स्थानीय निकाय चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वोटिंग EVM से ही होगी. गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए चुनाव होने हैं. इन सभी के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 28 अप्रैल को आएंगे. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.
चुनाव आयोग के मुताबिक, नगर निगम चुनावों के लिए कई EVM सिस्टम लगाए जाएंगे, जबकि जिला और तालुका स्तर के चुनावों के लिए एक ही EVM का इस्तेमाल किया जाएगा.
चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी. 11 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं. 13 अप्रैल को स्क्रूटनी होगी, जबकि 15 अप्रैल तक नाम वापस ले सकते हैं. 26 अप्रैल को निकाय चुनावों के लिए वोटिंग होगी. वहीं, वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी.
गुजरात में होने वाले इन स्थानीय निकाय चुनावों को 'मिनी चुनाव' भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें गुजरात का पूरा भौगोलिक और प्रशासनिक क्षेत्र शामिल होता है. इस बार चुनावों में OBC के लिए आरक्षित सीटों के लिए एक नया रोटेशन सिस्टम लागू किया जाएगा.













