अहमदाबाद: डोसे का बैटर नहीं तो 2 बच्चियों मौत की वजह क्या? FSL रिपोर्ट के खुलासे ने पलट दिया पूरा केस

Ahmedabad News: FSL रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब मौत का सटीक कारण जानना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब मौत के अन्य संभावित कारणों, अज्ञात संक्रमण समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Ahmedabad News: अहमदाबाद बैटर से बने डोसा खाने से दो बच्चियों की मौत का रहस्य अब गहराया है. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की  रिपोर्ट में डोसे के घोल में कोई संदिग्ध पदार्थ नहीं मिला है. इससे अब यह सवाल गहरा गया कि आखिर बच्चियों की मौत कैसे हुई. 

दरअसल, बीते दिनों अहमदाबाद स्थित चांदखेड़ा इलाके में  बैटर से बने डोसे खाने से दो मासूम बच्चियों की मौत का मामला सामने आया था. आशंका जताई जा रही थी कि डोसे में कुछ ऐसा था, जिससे बच्चियों की मौत हुई है. लेकिन, पुलिस को सौंपी गई FSL रिपोर्ट ने पूरे मामले को पलट दिया है. बच्चियों ने जिस घोल से बने डोसे खाए थे उसके नमूनों में किसी भी प्रकार का संदिग्ध या जहरीला पदार्थ नहीं पाया गया है. रिपोर्ट के इन नतीजों ने पुलिस को भी चौंका दिया है.  

अब पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार 

FSL रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब मौत का सटीक कारण जानना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब मौत के अन्य संभावित कारणों, अज्ञात संक्रमण समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जाएगी. पुलिस बच्चियों की विस्तृत मेडिकल हिस्ट्री और पोस्टमॉर्टम की 'हिस्टोपैथोलॉजी' रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस परिवार के सदस्यों से भी दोबारा पूछताछ कर सकती है, जिससे कुछ और जानकारी हाथ लग सके. 

क्या है पूरा मामला ?

अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके में रहने वाला एक परिवार डोसा खाने से बीमार हो गया था. घर के मुखिया विमल प्रजापति ने आईओसी (IOC) रोड पर स्थित एक स्थानीय डेयरी से बना-बनाया डोसा बैटर (खीलू) खरीदा था. परिवार ने दो दिन में दो बार उस बैटर से बने डोसे खाए. इससे विमल, उनकी पत्नी भावना, तीन साल की बेटी मिष्टी और लगभग तीन महीने की मासूम राहा की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ गई और फिर दोनों बेटियों की मौत हो गई. दंपति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है.   

Advertisement

अहमदाबाद: दो दिन से जिस बैटर का खा रहे थे डोसा, वही बना जहर! दो बहनों ने तोड़ा दम, माता-पिता भी क्रिटिकल

Featured Video Of The Day
Terror Module Busted: बड़े हमले की साजिश नाकाम! ISI | Pakistan | Terrorism | Top News | | NDTV India