Argentina vs Egypt, Lionel Messi: अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ कमाल का खेल दिखाते हुए 3-2 से जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. उताव-चढ़ाव वाले मैच में अर्जेंटीना ने आखिरी समय में कमबैक किया और मैच को जीतने में सफलता हासिल की. अर्जेंटीना ने दूसरे हाफ में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. मैच जीतने के बाद मेसी काफी इमोशनल भी नजर आए और अपने खिलाड़ियों को गले लगाकर रोते नजर आए.
ऐसा था मैच को पूरा रोमांच
मिस्र ने सबसे पहले अर्जेंटीना पर शानदार बढ़त बना ली है, 15वें मिनट में यासिर इब्राहिम ने शानदार गोल दागा और टीम को 0-1 की बढ़त दिलाई.इसके बाद फर्स्ट हाफ से पहले 21वें मिनट में अर्जेटीना को पेनल्टी में गोल दागने का मौका मिला था लेकिन मेसी पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर पाए और चूक गए. मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबेर ने कमाल का सेव करके मेसी को निराश कर दिया. यह एक ऐसा पल था जिसने रोमांच की सारी सीमा पार कर ली थी.
फर्स्ट हाफ में अर्जेटीना पर मिस्त्र हावी रहा है है. मैच के 15वें मिनट में यासिर इब्राहिम ने शानदार गोल दागकर मिस्र को 1- 0 की बढ़त दिलाई थी जिसका फायदा टीम को मिला और मिस्र हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त पर रही.
दूसरे हाफ में अर्जेटीना की जबरदस्त वापसी
दूसरे हाफ में एक बार फिर मिस्त्र की टीम ने कमाल किया और मोस्तफा जिको ने 67वें मिनट में दूसरा गोल दागकर अर्जेटीना को मैच से लगभग बाहर कर लिया. अर्जेंटीना के खिलाफ 2-0 की बढ़त बनाकर मिस्त्र इंतिहास लिखने की दहलीज पर पहुंच चुका था.
अर्जेटीना ने आखिरी समय में पलटी बाजी
आखिरकार अर्जेटीना ने पहला गोल किया और वापसी की उम्मीद जगाई. अर्जेंटीना के लिए क्रिस्टियन रोमेरो ने 79वें मिनट और लियोनेल मेसी ने 83वें मिनट में गोल कर टीम की शानदार वापसी कराई थी. इसके बाद आखिरी समय में एन्ज़ो फर्नांडीज़ ने हेडर से गोल किया, इंजरी टाइम में अर्जेंटीना 3-2 से आगे हो गया, यही से मैच आखिरकार अर्जेंटीना की टीम जीतने में सफल हो गई. अर्जेंटीना यह मैच 3-2 से जीत गई. पहले हाफ में पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने आखिरी समय में लगातार तीन गोल करके चमत्कार कर दिया. यह एक ऐसा मैच था जिसने फैन्स को रोमांच के सागर में गोते लगाने का खूब मौका दिया.
मेसी ने रचा इतिहास
मेसी ने मैच में एक गोल करते हुए इतिहास रच दिया. मिस्र के खिलाफ मैच से पहले सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने एक गोल करके इतिहास रच दिया. मेसी अर्जेंटीना के इतिहास में एक ही वर्ल्ड कप में 8 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ऐसा कर गुइलेर्मो स्टैबिले की बराबरी कर ली है. साल 1930 के वर्ल्ड कप में गुइलेर्मो स्टैबिले ने 8 गोल करने में सफलता हासिल की थी. अब मेसी भी उस रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल हो गए हैं. इसके अलावा, मेसी 5 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं. .इससे पहले जस्ट फोंटेन (फ्रांस, 1958), जाइरजिन्हो (ब्राज़ील, 1970), गर्ड मुलर (जर्मनी, 1970), रिवाल्डो (ब्राज़ील, 2002) और जेम्स रोड्रिगेज (कोलंबिया, 2014) यह कारनामा कर चुके हैं.
लियोनेल मेसी इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लगातार 9 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने का चमत्कार कर करने में सफल रहे.
लगातार 9 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ गोल — 2022
- नीदरलैंड्स के खिलाफ़ गोल — 2022
- क्रोएशिया के खिलाफ़ गोल — 2022
- फ्रांस के खिलाफ़ गोल — 2022
- अल्जीरिया के खिलाफ़ गोल — 2026
- ऑस्ट्रिया के खिलाफ़ गोल — 2026
- जॉर्डन के खिलाफ़ गोल — 2026
- केप वर्डे के खिलाफ़ गोल — 2026
- मिस्र के खिलाफ़ गोल — 2026
लियोनेल मेसी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
लियोनेल मेसी 2026 वर्ल्ड कप में अपनी दोनों पेनल्टी चूक गए हैं और वे एक ही वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में (शूटआउट के अलावा) दो पेनल्टी चूकने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.