हैरी केन ने FIFA वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, तोड़ा पेले का रिकॉर्ड, कांगो को हराकर इंग्लैंड पहुंचा राउंड 16 में

हैरी केन ने कांगो DR के खिलाफ मैच के आखिर में दो गोल करके पेले के वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और इंग्लैंड की टीम को 2-1 से रोमांचक वापसी दिलाते हुए राउंड ऑफ़ 16 में जगह पक्की कर ली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Harry Kane ने रचा इतिहास

FIFA World Cup: Harry Kane breaks Pele's record: दूसरे हाफ में हैरी केन के दो गोल की मदद से इंग्लैंड ने कांगो को 2 . 1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया.  इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले केन ने 86वें मिनट में निर्णायक गोल दागा. इससे पहले ब्रायन सिपेंगा ने कांगो को हाफटाइम तक एक गोल की बढत दिलाकर सभी को चौंका दिया था. ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़े उलटफेर में से एक की ओर बढ रहा है लेकिन केन ने 75वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया.  इससे पहले विश्व कप में पहला गोल गंवाने के बाद इंग्लैंड सिर्फ एक बार जीता है और वह 1966 फाइनल में पश्चिमी जर्मनी के खिलाफ वेम्बले स्टेडियम पर हुआ था. अब 1966 चैम्पियन टीम मेक्सिको सिटी में रविवार को सह मेजबान मेक्सिको से खेलेगी.  केन के इस विश्व कप में पांच गोल हो गए हैं । अब तक इंग्लैंड के लिये वह 84 गोल कर चुके हैं. 
 

हैरी केन ने पेले के रिकॉर्ड को तोड़ा

हैरी केन ने मैच में अपने पहले गोल के साथ वर्ल्ड कप में सबसे  ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में महान ब्राज़ीलियाई स्टार पेले के 12 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी, लेकिन यह बराबरी ज़्यादा देर तक नहीं रही.  केन ने एक डिफेंडर को छकाया और कांगो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी को छकाते हुए अपने दाहिने पैर से जोरदार शॉट लगाकर इंग्लैंड के लिए अपना 84वां इंटरनेशनल गोल किया. इस गोल के साथ ही केन ने पेले को पछाड़ दिया.  

Advertisement

वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

1. लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना: 19
2. किलियन एम्बाप्पे, फ्रांस: 18
3. मिरोस्लाव क्लोज़, जर्मनी: 16
4. रोनाल्डो, ब्राज़ील: 15
5. गर्ड मुलर, जर्मनी: 14
T6. जस्ट फोंटेन, फ्रांस: 13
T6. हैरी केन, इंग्लैंड: 13
8. पेले, ब्राज़ील: 12

इसेक अलावा इस वर्ल्ड कप में केन के अब पांच गोल हो गए हैं. वह नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड के बराबर हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे से एक गोल पीछे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी मामले में हर आरोपी से कितने-कितने लाख बरमाद हुए?
Topics mentioned in this article
2026 FIFA World Cup
England
Football