FIFA World Cup 2026 : 'गोल्डन बूट' की रेस हुई रोमांचक, जानें सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप 10 खिलाड़ी कौन हैं?

FIFA World Cup 2026 Golden Boot Race: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेसी इतिहास रचने के करीब है. अबतक मेसी ने इस वर्ल्ड कप में 8 गोल करके इतिहास रच दिया है. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मेसी अपने वर्ल्ड कप के करियर में गोल्डन बूट का खिताब जीत पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Who is leading the race for the FIFA World Cup 2026 Golden Boot award?

Kylian Mbappe and Lionel Messi lead Golden Boot race:  फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी दौर में पहुंच रहा है, 'गोल्डन बूट' अवॉर्ड जीतने की होड़ तेज होती जा रही है. फुटबॉल के दिग्गजों की ओर से पहले जीते गए इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को हासिल करने की दौड़ में अभी तीन खिलाड़ी सबसे आगे हैं. किलियन एम्बाप्पे, लियोनेल मेसी और अर्लिंग हालैंड इस अवॉर्ड को जीतने के लिए कड़ी टक्कर दे रहे हैं. 'गोल्डन बूट' की यह रेस काफी रोमांचक हो गई है. 

गोल्डन बूट जीतने की रेस में कौन सबसे आगे है?

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी अभी 8 गोल और एक असिस्ट के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे 7 गोल और 2 असिस्ट  के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं,  नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड (7 गोल) के साथ उनके ठीक पीछे हैं. इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन 6 गोल के साथ चौथे नंबर पर है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 मेंसबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप 10 खिलाड़ी 

खिलाड़ीदेशगोलअसिस्ट
लियोनेल मेसीअर्जेंटीना  81
काइलियन एम्बाप्पेफ्रांस  72
एर्लिंग हालैंड    नॉर्वे 70
 
हैरी केनइंग्लैंड    61
उसमान डेम्बेले    फ्रांस42
 
मिकेल ओयारज़ाबलस्पेन41
जूड बेलिंगहमइंग्लैंड41
जूलियन क्विनोनेसमैक्सिको41
वियिसियस जूनियर ब्राजील41
इस्माइला सारसेनेगल41

2022 वर्ल्ड कप में किसने जीता गोल्डन बूट का खिताब?

किलियन एम्बाप्पे ने कतर में हुए 2022 फीफा वर्ल्ड कप में 8 गोल करके यह अवॉर्ड जीता था, जो मेसी के 7 गोल से एक ज्यादा था. साल 2018 में हैरी केन ने 6 गोल करके यह अवॉर्ड जीता था और 2014 में कोलंबिया के जेम्स रोड्रिगेज ने भी 6 गोल करके गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. 

गोल्डन बूट विजेता कैसे तय होता है?

गोल्डन बूट उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो टूर्नामेंट के आखिर तक सबसे ज़्यादा गोल करता है, और यह फाइनल के बाद दिया जाता है. दूसरे और तीसरे सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों को सिल्वर बूट और ब्रॉन्ज़ बूट का खिताब दिया जाता है. 

Advertisement

अगर टाई हो जाए तो क्या होगा?

अगर दो या उससे ज्यादा खिलाड़ियों के गोल की बराबर हो, तो विजेता का फैसला असिस्ट की संख्या के आधार पर किया जाता है. सबसे ज़्यादा असिस्ट करने वाला खिलाड़ी अवॉर्ड जीतता है. अगर असिस्ट को शामिल करने के बाद भी खिलाड़ी टाई पर रहते हैं, तो गोल्डन बूट  उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने सबसे कम खेलने के समय में अपने गोल और असिस्ट किए हों.

क्या गोल्डन बूट के लिए कभी टाई हुआ है?

साल 1962 में, 6 खिलाड़ी टॉप गोल के लिए टाई पर थे और अवॉर्ड उन सभी को दिया गया. 1994 में, 2 खिलाड़ियों के बीच टाई होने के कारण अवॉर्ड फिर से बांटा गया. उसी साल, फीफा ने टाई-ब्रेकर का नियम शुरू किया जिससे सिर्फ़ एक खिलाड़ी को यह अवार्ड दिया जा सके.

Advertisement

बता दें कि साल  2010 में थॉमस मुलर, डेविड विला, वेस्ले स्नाइडर और डिएगो फोर्लान सभी पांच-पांच गोल के साथ टाई पर थे। जर्मन खिलाड़ी मुलर ने अवॉर्ड जीता क्योंकि उनके पास दूसरों की तुलना में दो असिस्ट ज़्यादा थे. 

मेसी ने अबतक नहीं जीता है गोल्डन बूट का खिताब

अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी मेसी वर्ल्ड कप के इतिहास में अबतक गोल्डन बूट का खिताब नहीं जीत पाए हैं. लेकिन इस बार उनका परफॉर्मेंस इतिहास रच रहा है. उम्मीद है कि इस बार गोल्डन बूट का खिताब भी मेसी जीतकर अपने वर्ल्ड कप करियर का अंत करेंगे. 
 

Featured Video Of The Day
VIDEO: महाकाल मंदिर क्षेत्र में फायर सेफ्टी अधिकारी की पिटाई, होटल कारोबारी ने जड़े चार थप्पड़
Topics mentioned in this article
Lionel Messi
2026 FIFA World Cup
Football