Portugal vs Uzbekistan: क्रिस्टियानो रोनाल्डो 1 गोल करते ही रच देंगे इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के करीब

क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रचने के करीब है. उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में रोनाल्डो पर सबकी नजर रहेगी. बता दें कि इस वर्ल्ड कप में रोनाल्डो अपना दूसरा मैच खेलने मैदान पर होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Cristiano Ronaldo के पास इतिहास

Cristiano Ronaldo Upcoming record: फीफा वर्ल्ड कप में  पुर्तगाल की टीम वापसी करने की कोशिश में हैं. आज पुर्तगाल की टीम का सामना उज़्बेकिस्तान के साथ होने वाला है. अपने टूर्नामेंट के पहले मैच में DR कांगो के खिलाफ़ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद पुर्तगाल की टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी. सबकी नजर एक बार फिर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रहेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच  ह्यूस्टन, टेक्सास के NRG स्टेडियम में होगा, जिसका किकऑफ लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 12:00 बजे है. वहीं, भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट 10: 30 PM को होगा. 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रहेगी नजर

मैच के दौरान कुछ भी हो, सबकी नज़रें 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर ही टिकी रहेंगी. असल में, रोनाल्डो ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी गोल नहीं किया है, जबकि उनके कड़े प्रतिद्वंद्वी मेसी के नाम पहले ही 5 गोल दाग चुके हैं. ऐसे में रोनाल्डो आज रात अपना खाता खोलने के लिए बेताब होंगे.

एक गोल करते ही रच देंगे इतिहास

फीफा वर्ल्ड कप में आज एक गोल करते ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल हो जाएगे. क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. ऐसा कर रोनाल्डो, युसेबियो की बराबरी करने में सफल हो जाएंगे. युसेबियो ने साल 1966 के वर्ल्ड कप में कुल 9 गोल किए थे. वहीं, रोनाल्डो ने अबतक 8 गोल पुर्तगाल के लिए किए हैं. रोनाल्डो ने यह  गोल 2006 से 2022 वर्ल्ड कप के दौरान किया था. 

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन जाएंगे. 

इसके अलावा अब तक किसी भी खिलाड़ी ने 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल नहीं किया है, आज यदि उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में रोनाल्डो गोल करने में सफल रहे तो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. 

Advertisement

पुर्तगाल Vs उज़्बेकिस्तान FIFA वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप K का मैच 23 जून को ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा और मैच भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा.

संभावित पुर्तगाल संभावित XI
डिओगो कोस्टा; जोआओ कैंसलो, रूबेन डायस, रेनाटो वेइगा, नूनो मेंडेस; जोआओ नेवेस, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडीस; फ्रांसिस्को कॉन्सेइकाओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, राफेल लीओ

Advertisement

उज़्बेकिस्तान संभावित XI 
उत्किर युसुपोव; रुस्तम अशुर्मातोव, अब्दुल्ला अब्दुल्लायेव, अब्दुकोडिर ख़ुसानोव; बेखज़ोद करीमोव, ओटाबेक शुकुरोव, अज़ीज़बेक मोजगोवॉय, सैफिद्दीन नसरुल्लाव; डायोर खामदामोव, अब्बोसबेक फैज़ुल्लायेव; एल्डोर शोमुरोडोव

ये भी पढ़ें-  हम जो देश बनाते हैं उसका नागरिक है लियोनेल मेसी

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: 'मेरा सपना सच हो गया', BCCI ने शेयर किया वैभव सूर्यवंशी का भावुक वीडियो, टीम इंडिया की जर्सी देख छलकी खुशियां

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा केस: कहां गई 200 किलो चांदी? सिंधी समाज ने नया वीडियो जारी किया
Topics mentioned in this article
2026 FIFA World Cup
Cristiano Ronaldo
Football