Papaya-Ginger Smoothie Recipe: गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे भारीपन, गैस और अपच परेशान करने लगती हैं. तेज गर्मी और गलत खानपान इसका बड़ा कारण हो सकता है. ऐसे में हल्के और पाचन को बेहतर बनाने वाले ड्रिंक्स (Drinks) काफी फायदेमंद साबित होते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट के लिए भी अच्छा हो, तो पपीता-जिंजर स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह स्मूदी शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ डाइजेशन (Digestion) सुधारने में मदद कर सकती है.
पपीता-जिंजर स्मूदी के फायदे (Benefits Of Drinking Papaya Ginger Smoothie)
पपीता में पपेन (Papain) नाम का एंजाइम (Enzyme) पाया जाता है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह पेट को हल्का रखता है और कब्ज (Constipation) जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है. वहीं अदरक पाचन तंत्र (Digestive System) को मजबूत बनाने और गैस की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) शरीर को भी फायदा पहुंचाते हैं.
पपीता-जिंजर स्मूदी बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Papaya Ginger Smoothie)
- 1 कप पका हुआ पपीता (कटे हुए टुकड़े)
- 1/2 कप दही
- 1/2 कप संतरे का जूस
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 3 से 4 बर्फ के टुकड़े
पपीता-जिंजर स्मूदी बनाने की विधि- (How To Make Papaya Ginger Smoothie)
- सबसे पहले पपीते को छीलकर उसके बीज निकाल लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद अदरक को भी साफ करके छोटे टुकड़े कर लें.
- अब ब्लेंडर में पपीता, दही, संतरे का जूस और अदरक डालें. इसके बाद इसमें शहद और बर्फ के टुकड़े डालें.
- सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूदी स्मूद और क्रीमी न हो जाए. अगर आपको स्मूदी थोड़ी पतली पसंद है तो इसमें थोड़ा और संतरे का जूस या पानी मिला सकते हैं.
- तैयार स्मूदी को ग्लास में निकालें और तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें.
इस स्मूदी को सुबह या खाने के बाद पीना फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है और पेट को हल्का रखती है.
अगर आपको दही सूट नहीं करता है तो आप इसकी जगह नारियल दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही ज्यादा अदरक डालने से स्वाद तीखा हो सकता है, इसलिए मात्रा सीमित रखें.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)













