MasterChef India 9 Winner: विक्रम और अजिंक्य के सिर सजा मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 की जीत का ताज! पारंपरिक जायके...

MasterChef India 9 Winner: मास्टरशेफ इंडिया सिर्फ एक कुकिंग शो नहीं है बल्कि, यह कई लोगों का सपना है, उनकी उम्मीद है और उनका जुनून है. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MasterChef India 9 Winner:मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 को अपना विनर मिल गया. (Credit: Screenshot From masterchefindiaofficial Instagram)

MasterChef India 9 Winner: अक्सर ​स्वादिष्ट खाने की बात आती है, तो महिलाओं का जिक्र सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन आज के समय में दुनियाभर में आपको महिला और पुरुष दोनों ही हर काम में निपुण नजर आएंगे. आपको बता दें कि टीवी का सबसे मशहूर कुकिंग रियलिटी शो  मास्टरशेफ इंडिया का इस बार का फिनाले बेहद धमाकेदार रहा, जिसमें नागपुर के दो सगे भाइयों, विक्रम गांधे और अजिंक्य गांधे ने न सिर्फ ट्रॉफी बल्कि लोगों का दिल भी जीता. शुक्रवार, 6 मार्च को हुए ग्रैंड फिनाले में इस जोड़ी ने अपनी कुकिंग का ऐसा जादू चलाया कि जज भी देखते रह गए. तो चलिए जानते हैं आखिर किस डिश ने बनाया उन्हें विनर.

क्यों खास था ये सीजन- (Why this season is special)

​मास्टरशेफ का यह सीजन काफी खास था क्योंकि, इसमें पहली बार जोड़ी फॉर्मेट लाया गया था. यानी इस बार लोग अकेले नहीं बल्कि, अपने पार्टनर या परिवार के सदस्य के साथ टीम बनाकर आए थे. 

​कैसा था जीत का सफर?

​शुक्रवार की रात सोनी टीवी और सोनी लिव (SonyLIV) पर जब विनर के नाम का ऐलान हुआ, तो पूरे नागपुर में जश्न का माहौल बन गया. विक्रम और अजिंक्य ने पूरे सीजन में अपनी मेहनत और स्वाद के दम पर जजों का दिल जीता. जीत के बाद उन्हें गोल्डन शेफ कोट पहनाया गया और साथ ही 25 लाख रुपये की इनामी राशि भी दी गई.

​इन जोड़ियों को किया पीछे- 

​फिनाले की रेस में तीन टीमें आमने-सामने थीं-

विनर- विक्रम और अजिंक्य गांधे (नागपुर).

​फर्स्ट रनर-अप- ओडिशा की बहनें, अंजू और मंजू. 

​सेकंड रनर-अप- साई श्री और उनकी मां चंदना 

विक्रम और अजिंक्य को किस डिश ने मास्टरशेफ इंडिया में बनाया विनर-

पुराने पारंपरिक स्वादों को मॉडर्न प्रेजेंटेशन के साथ बैलेंस करने की अपनी काबिलियत के लिए सबसे अलग दिखे. 

उनके द्वारा बनाई गई यिन यांग (Yin Yang) डिश को काफी पसंद किया गया.

अन्य डिशेज- उन्होंने 'ग्रीन एप्पल एंड फेनेल' (Green Apple and Fennel) और 'फ्लेवर्स ऑफ मुंबई' (Flavours of Mumbai) जैसी क्रिएटिव डिशेज से जजों को इंप्रेस किया. 

Advertisement

​कौन हैं विक्रम और अजिंक्य?

​नागपुर के रहने वाले ये दोनों भाई कुकिंग की दुनिया में नए नहीं हैं. ​अजिंक्य गांधेपेशे से एक आर्किटेक्ट हैं. उन्होंने महज 24 साल की उम्र में गोवा में अपना पहला कैफे खोल लिया था. वहीं ​विक्रम गांधे ने कुकिंग की शुरुआत बहुत पहले कर दी थी. उन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में एक कैंटीन शुरू की थी, जिससे उन्हें प्रोफेशनली खाना बनाने का अनुभव मिला. 

Advertisement

​इस सीजन में कौन-कौन बने जज- 

​इस सीजन में मशहूर शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कपूर जज की भूमिका में थे. तीनों ने कंटेस्टेंट्स को एक से बढ़कर एक चैलेंज दिए. कभी मिस्ट्री बॉक्स से कुछ नया बनाना था, तो कभी पुराने भारतीय स्वाद को मॉडर्न टच देना था. 

ये भी पढ़ें- क्या है स्लीप डिवोर्स? रिश्ते को मजबूत बनाने में कैसे है ये मददगार...

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
India In Motion: 2050 तक नेट-ज़ीरो का संकल्प! भरोसे से बनेगा सतत भविष्य!