इन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है सुबह खाली पेट इस मसाले के पानी का सेवन

Cumin Seeds Water Benefits: जीरा किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप खाली पेट इसके पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Cumin Seeds Water: जीरे का पानी पीने के फायदे.

Jeera Pani Pine Ke Fayde: भारतीय चिकन में मौजूद मसाले न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि शरीर को भी कई लाभ पहुंचा सकते हैं. जीरा उन्हें मसाले में से एक है, जिसे आमतौर पर तड़के के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि छोटे-छोटे जीरे के दाने में बड़े-बड़े गुण छुपे हुई हैं. इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और  एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं. अगर आप रोजाना खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

जीरे का पानी पीने के फायदे- (Jeera Pani Pine Ke Fayde)

1. पाचन- 

अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो खाली पेट जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि यह पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से राहत मिल सकती है.

2. वजन घटाने- 

सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और अतिरिक्त कैलोरी जलाने में मदद मिलती है. अगर आप भी हेल्दी तरीके से वजन को घटाना चाहते हैं, तो जीरे के पानी का सेवन अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

3. इम्यूनिटी- 

शरीर को मजबूत रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. जीरा पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकता है.

4. ब्लड शुगर- 

जीरा पानी इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार कर ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकता है. 

कैसे बनाएं जीरे का पानी- (How To Make Cumin Seeds Water)

जीरे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप रात में एक गिलास साफ पानी में 2 चम्मच जीरा डालकर ढककर रात भर के लिए रख दें. फिर अगली सुबह इस पानी को उबाल लें. छानकर चाय की तरह या गुनगुना होने पर पी लें. आप इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए नींबू का रस और शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Constipation Natural Remedies: बार-बार होता है कब्ज, तो दवाइयों की जगह इन 3 चीजों का करें सेवन, तुरंत मिलेगा आराम

Advertisement

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Tipu Sultan Controversy: टीपू सुल्तान पर रण! दफ्तर में तस्वीर लगाने पर उपमहापौर क्या बोलीं?