Chocolate Gulab Jamun Recipe: चॉकलेट गुलाब जामुन एक फ्यूजन मिठाई है जो पारंपरिक गुलाब जामुन और चॉकलेट के स्वाद को एक साथ लाती है. आजकल यह मिठाई इंस्टाग्राम और फूड रील्स पर काफी वायरल हो रही है क्योंकि इसका स्वाद भी अलग होता है और दिखने में भी बहुत अच्छी लगती है. अगर आप किसी खास मौके पर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो चॉकलेट गुलाब जामुन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है और घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है. गर्मागर्म गुलाब जामुन के ऊपर चॉकलेट सिरप डालकर परोसने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
चॉकलेट गुलाब जामुन बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Chocolate Gulab jamun)
- मावा या खोया- 1 कप
- मैदा- 2 बड़े चम्मच
- कोको पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
- दूध- जरूरत के अनुसार
- चीनी- 1 कप.
- पानी- 1 कप.
- इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच.
- चॉकलेट सिरप- 2-3 बड़े चम्मच (सजाने के लिए)
- घी या तेल- लगभग 2 कप (तलने के लिए)
यह भी देखें: Reusing Old Jeans For Decoration: पुरानी जींस से कमरे की सजावट कैसे करें? जानें आसान और मजेदार तरीका
चॉकलेट गुलाब जामुन बनाने की विधि- (How To Make Chocolate Gulab Jamun)
- सबसे पहले एक बाउल में मावा, मैदा, कोको पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम आटा जैसा मिश्रण तैयार करें.
- इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बॉल बना लें.
- अब कढ़ाही में तेल या घी गरम करें और इन बॉल्स को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें.
- दूसरी तरफ एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें. इसमें इलायची पाउडर भी डाल दें.
- तले हुए गुलाब जामुन को गरम चाशनी में डालकर लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वे अच्छी तरह रस सोख लें.
- अब सर्व करते समय गुलाब जामुन के ऊपर चॉकलेट सिरप डालें और चाहें तो थोड़ा ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं.
यह फ्यूजन मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आती है और किसी भी त्योहार या पार्टी में इसे आसानी से बनाया जा सकता है.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














