Mahashivratri Vrat Thali: महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं ये टेस्टी खानें, शेफ रणवीर बरार ने शेयर की रेसिपी

Mahashivratri Vrat Special: नवरात्रि के व्रत में अगर आप भी कुछ टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए ऐसी रेसिपी है जो इस व्रत के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. इस बार आप भी व्रत में ये रेसिपीज जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Vrat Recipe: व्रत मे बनाएं ये खास रेसिपी.

Mahashivratri Special Vrat Thali: महाशिवरात्रि का व्रत आज 15 फरवरी को रखा जा रहा है. इस दिन भक्तजन भगवान शिव के लिए व्रत रखते हैं और उनकी पूजा विधि-विधान से की जाती है. घर में अमूमन सभी व्रत रखते हैं ऐसे में सवाल उठता है कि व्रत के लिए खाने  में ऐसा क्या बनाया जाए तो व्रत के अनुकूल भी हो और खाने में बिल्कुल फीका भी ना लगे. कई बार व्रत रखने वाले लोगों के लिए खाने में बस कुछ गिनी-चुनी चीजें होती है. लेकिन आज हम आपके लिए व्रत थाली की ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो आपके व्रत में स्वाद का तड़का भी लगाएगा. 

शेफ रणवीर बरार ने एक स्पेशल व्रत की थाली की रेसिपी शेयर की है जो महाशिवरात्रि के लिए खास है. इस थाली में कम इंग्रेडिएंट्स से बनने वाली लेकिन जबरदस्त फ्लेवर वाली 6 डिश शामिल हैं. इस थाली में शामिल सभी चीजों का सेवन व्रत में किया जाता है जिसे खाने का पूरा स्वाद आता है. तो चलिए जानते हैं कि इस थाली में आखिर क्या-क्या है?

समक के चावल का पुलाव 

व्रत में चावल खाने की मनाही होती है. लेकिन समक के चावलों को व्रत में खाया जा सकता है. इन चावलों को व्रत वाले चावल भी कहते हैं. शेफ रणवीर बरार ने बताया कि समक के चावलों को अच्छी तरह से धोकर कुछ देर के लिए भिगो दीजिए. इसके बाद एक पैन में घी डालिए फिर इसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च और भीगे हुए चावल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें. अब इसमें पानी डालकर मिक्स करें और पका लें. 

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें भोलेबाबा के भक्तिमयी संदेश, सब पर होगी बाबा की कृपा

मूंगफली की कढ़ी 

इसके साथ ही आप मूंगफली की कढ़ी भी बना सकते हैं इसके लिए आपको हल्दी का इस्तेमाल नहीं करना है. आपको मूंगफली को ड्राई रोस्ट कर लेना है और इसके छिलके हटा देने हैं. इन मूंगफली को पीस लें. अब एक पैन में घी गर्म करें और इसमें जीरा, करी पत्ता और हींग डालकर इसमें मूंगफली का पेस्ट डालें और अच्छे से फ्राई कर लें. अब दही और पानी को मिक्स कर लीजिए और इसको मूंगफली वाले पेस्ट में डालकर मिक्स कर लें और अच्छे से उबाल आने तक पका लें. 

कुट्टू के पकौड़े

अगर आपका मन कुछ चटपटा खाने का है तो कुट्टू की पकौड़ी भी बनाकर खा सकते हैं. इसके लिए आलू को पतला-पतला काट लीजिए, इसके साथ हरा धनिया, करी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक और जीरा को कुट्टू के आटे में मिक्स कर के पानी डालकर इसका बैटर बनाना है और फिर इसकी पकौड़िया फ्राई कर लें. 

Advertisement

मखाना खीर 

मखाना खीर बनाने के लिए मखाना, बादाम, काजू लेने है. मखाने को घी में रोस्ट करें इसके साथ ही इसमें बादाम, काजू और किशमिश डालकर सभी चीजों को हल्का सा फ्राई करें और क्रश कर लें. अब एक बर्तन में दूध रखें और उबाल आने तक खीर को पकाएं और इसमें चीनी डालें अपने स्वादानुसार.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Noida Valentine Day Horror: Car में मिलीं दो लाशें, 15 साल के प्यार का खौफनाक The End