आंखों के लिए चश्मा ही नहीं, पोषक तत्व भी जरूरी, थाली में शामिल करें ये पौष्टिक चीजें

आखों की रोशनी का बेहतर बनाने के लिए और साफ देखने के लिए जरूरी है कि आप आंखों में चश्मा लगाने के साथ ही अपने खान-पान का भी ख्याल रखें. चलिए जानते हैं किन चीजों का सेवन आंखों की रोशनी को बेहतर कराने में करेगा मदद.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आंखों की रोशनी को बेहतर बनाएंगे ये फूड आइटम्स.

आजकल आंखों की रोशनी कम होने की शिकायत आम हो गई है. लोग चश्मा लगाने या लेंस बदलने की ओर भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ रखने का सबसे आसान और कारगर तरीका आपकी थाली में छुपा है? नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, चश्मा तो समस्या का समाधान है, लेकिन असली सुरक्षा पोषक तत्वों से मिलती है. संतुलित और पोषणयुक्त आहार न केवल दृष्टि को मजबूत बनाता है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ आने वाली आंखों की कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है. रोजाना इन चीजों को थाली में शामिल करने से आंखों की सेहत लंबे समय तक बनी रह सकती है. अगर आंखों में कोई समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

आंखों के लिए चश्मा जरूरी हो सकता है, लेकिन पोषक तत्वों की कमी से आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है. इन खाद्य पदार्थों में विटामिन ए, सी, ई, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ल्यूटिन जैसे तत्व आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं, रेटिना को मजबूत बनाते हैं और मोतियाबिंद, मैकुलर डिजनरेशन जैसी समस्याओं से बचाते हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ मोबाइल नहीं, कम लाइट भी बना रही है बच्चों की आंखों को कमजोर, नई स्टडी ने खोला राज

नेशनल हेल्थ मिशन लोगों को जागरूक कर रहा है कि रोजाना की थाली में कुछ खास चीजें शामिल करके आंखों की देखभाल घर पर ही की जा सकती है. ऐसे में आंखों के लिए थाली में कुछ पौष्टिक चीजों को जरूर से शामिल करें.

रोजाना गाजर खाएं, जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन) होता है, जो रात में दिखाई देने की क्षमता बढ़ाता है और आंखों की झिल्ली को स्वस्थ रखता है. इसे कच्चे सलाद में, जूस में या सब्जी के रूप में खाएं. हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग, और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं, जिनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये रेटिना की सुरक्षा करते हैं और उम्र से जुड़ी आंखों की बीमारियों को रोकते हैं.

इनके साथ ही बादाम भी सीमित मात्रा में रोजाना खाएं. बादाम में विटामिन ई भरपूर होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है. रोजाना 5 से 10 बादाम भिगोकर या सीधे खाना फायदेमंद है. वहीं, आंवला, संतरे और अन्य खट्टे फल कीवी, नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है. यह आंखों के आसपास की रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाता है और मोतियाबिंद का खतरा कम करता है.

Advertisement

इसके अलावा, अंडा, मछली, अलसी के बीज या अखरोट खाएं, जिनसे ओमेगा-3 मिलेगा. ये आंखों की रोशनी को तेज रखने और उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
T20 World Cup 2026 India Vs England | जीत के बाद भी गुस्से में क्यों हैं सूर्य कुमार यादव के कोच?