Blueberry-Almond Smoothie Recipe: गर्मी में दिमाग और शरीर दोनों को दें एनर्जी, ट्राई करें ब्लूबेरी-आलमंड स्मूदी की आसान रेसिपी

Blueberry Almond Smoothie Recipe: गर्मी के मौसम में अक्सर लोग थकान, सुस्ती और कम एनर्जी की शिकायत करते हैं. ऐसे में सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है. अगर आप कुछ ऐसा पीना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हो, तो ब्लूबेरी-आलमंड स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Blueberry Almond Smoothie Recipe
AI

Blueberry Almond Smoothie: गर्मी के मौसम में अक्सर लोग थकान, सुस्ती और कम एनर्जी की शिकायत करते हैं. ऐसे में सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है. अगर आप कुछ ऐसा पीना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हो, तो ब्लूबेरी-आलमंड स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह स्मूदी एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स और विटामिन्स से भरपूर होती है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

ब्लूबेरी-आलमंड स्मूदी के फायदे (Benefits Of Blueberry-Almond Smoothie)

ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग को एक्टिव रखने में मदद करते हैं. वहीं बादाम हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) और विटामिन ई (Vitamin E) का अच्छा स्रोत है, जो स्किन (Skin) और ब्रेन (Brain) दोनों के लिए फायदेमंद होता है. केला इसमें नेचुरल मिठास और क्रीमी टेक्सचर जोड़ता है, जिससे यह स्मूदी और भी स्वादिष्ट बन जाती है.

ब्लूबेरी-आलमंड स्मूदी बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Blueberry-Almond Smoothie)

  • 1 कप ताजी या फ्रोजन ब्लूबेरी
  • 1 केला
  • 1 कप बादाम का दूध (Almond Milk)
  • 5 से 6 भीगे हुए बादाम
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 3 से 4 बर्फ के टुकड़े

यह भी पढ़ें- Eid 2026: ईद पर स्वाद भी फिटनेस भी! घर पर बनाएं हेल्दी चिकन शीश कबाब (Chicken Sheesh Kebab),  कम तेल में मिलेगा भरपूर प्रोटीन

ब्लूबेरी-आलमंड स्मूदी बनाने की विधि- (How To Make Blueberry-Almond Smoothie)

  1. सबसे पहले अगर आप बादाम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें पहले से भिगोकर रखें और छिलका निकाल लें. इसके बाद केले को टुकड़ों में काट लें.
  2. अब ब्लेंडर में ब्लूबेरी, केला, भीगे हुए बादाम और बादाम का दूध डालें. इसके बाद इसमें शहद और बर्फ के टुकड़े डालें.
  3. सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूदी स्मूद और क्रीमी न हो जाए. अगर आपको स्मूदी थोड़ी पतली पसंद है तो इसमें थोड़ा और बादाम दूध मिला सकते हैं.
  4. तैयार स्मूदी को ग्लास में डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

इस स्मूदी को सुबह नाश्ते में या वर्कआउट के बाद पीना फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को तुरंत एनर्जी (Energy) देती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है. अगर आप कैलोरी (Calorie) कम रखना चाहते हैं तो शहद की मात्रा कम रखें. साथ ही हमेशा बिना शक्कर वाले बादाम दूध का इस्तेमाल करें ताकि यह और ज्यादा हेल्दी बन सके.

Advertisement

Watch Video: कैसे बनाएं चिल्ली पोटैटो बाइट | How To Make Chilli Garlic Potato Bites

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: भारत निकालेगा महायुद्ध का समाधान? Major General G.D. Bakshi (Retd.) ने क्या बताया?