रोजाना एक टुकड़ा काला गुड़ खाने से क्या होता है, सच जानकर आज से शुरू कर देंगे खाना!

Black Jaggery: इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो कई रोगों से सुर रखने में मददगार हैं. यहां जानें इसे खाने के फायदे और इसे कब व कैसे खाना बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Is black jaggery good for health?

Black Jaggery: पीले रंग का गुड़ तो सभी ने देखा भी होगा और खाया भी होगा, लेकिन क्या कभी आपने काले गुड़ के बारे में सुना है? जी हां, जैसे पीले गुड़ का सेवन शरीर के लिए वरदान माना जाता है बिल्कुल, वैसे ही काला गुड़ भी किसी से कम नहीं है. इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो कई रोगों से सुर रखने में मददगार हैं. यहां जानें इसे खाने के फायदे और इसे कब व कैसे खाना बेहतर माना जाता है.

काला गुड़ खाने के फायदे

  • आयरन की कमी: काला गुड़ आयरन का बेहतरीन स्रोत है. जो लोग खून की कमी के शिकार हैं, उनके लिए सीमित मात्रा में काला गुड़ फायदेमंद हो माना जा सकता है क्योंकि यह हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है.
  • पेट के लिए फायदेमंद: अगर आप खाना खाने के बाद थोड़ा स काला गुड़ खाते हैं, तो अपने पाचन को बेहतर रख सकते हैं. नियमित रूप से इसे खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, एसिडिटी और अपच को कम करने में मदद मिल सकती है.
  • नेचुरल एनर्जी: काला गुड़ प्राकृतिक शुगर का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिल सकती है.
  • डिटॉक्स करने में सहायक: काला गुड़ शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है. यह लिवर को सपोर्ट करने और शरीर की सफाई की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जा सकता  है.

काला गुड़ कब खाना चाहिए?

खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इससे पाचन में मदद मिल सकती है. आप चाहें, तो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ थोड़ा सा काला गुड़ खा सकते हैं, इससे शरीर को ऊर्जा मिल सकती है, लेकिन ध्यान रखें इसे ज्यादा मात्रा में खाने से बचें.

काला गुड़ कैसे खाएं?

  • खाने के बाद छोटा टुकड़ा 
  • गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर
  • गुड़ वाली चाय या दूध में मिलाकर
  • दलिया, खिचड़ी या कुछ मिठाइयों के रूप में 

इसे भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: स्वाद ही नहीं 25 ग्राम प्रोटीन से भरपूर है ये महाराष्ट्रियन नाश्ता, फटाफट नोट करें रेसिपी

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: नए Supreme Leader से गुस्साए Trump!