Beetroot Berry Smoothie Recipe: गर्मी में स्किन को नेचुरल ग्लो देने के लिए ट्राई करें बीटरूट-बेरी स्मूदी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Beetroot-Berry Smoothie Recipe: गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने की वजह से स्किन पर असर साफ नजर आने लगता है. ऐसे में सिर्फ बाहर से केयर करना ही काफी नहीं होता, बल्कि अंदर से भी शरीर को पोषण देना जरूरी होता है. अगर आप भी नेचुरल तरीके से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो बीटरूट-बेरी स्मूदी एक शानदार ऑप्शन हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Beetroot-Berry Smoothie Recipe
Unsplash

Beetroot-Berry Smoothie Recipe: गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने की वजह से स्किन पर असर साफ नजर आने लगता है. ऐसे में सिर्फ बाहर से केयर करना ही काफी नहीं होता, बल्कि अंदर से भी शरीर को पोषण देना जरूरी होता है. अगर आप भी नेचुरल तरीके से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो बीटरूट-बेरी स्मूदी एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. यह स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकती है.

बीटरूट-बेरी स्मूदी के फायदे (Benefits Of Making Beetroot-Berry Smoothie)

चुकंदर में आयरन (Iron), फोलेट (Folate) और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) पाए जाते हैं, जो खून (Blood) को साफ करने और स्किन (Skin) को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. वहीं बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर होती हैं, जो स्किन (Skin) को ग्लो (Glow) देने में सहायक होती हैं. यह स्मूदी शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करती है, जिससे त्वचा पर भी असर नजर आता है.

बीटरूट-बेरी स्मूदी बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Beetroot-Berry Smoothie)

  • 1 छोटा चुकंदर (उबला और कटा हुआ)
  • 1/2 कप स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी
  • 1/2 कप दही
  • 1/2 कप दूध या बादाम दूध
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 3 से 4 बर्फ के टुकड़े

यह भी पढ़ें: Phalsa Sherbet Recipe: गर्मियों में ठंडक देगा फालसा शरबत, लू से बचाने में करता है मदद, आसान है इसे बनाना

बीटरूट-बेरी स्मूदी बनाने की विधि- (How To Make Beetroot Berry-Smoothie)

  1. सबसे पहले चुकंदर को उबालकर ठंडा कर लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी को धोकर तैयार रखें.
  2. अब ब्लेंडर में चुकंदर, बेरीज, दही और दूध डालें. इसके बाद इसमें शहद और बर्फ के टुकड़े डालें.
  3. सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूदी स्मूद और क्रीमी न हो जाए. अगर आपको स्मूदी पतली चाहिए तो थोड़ा और दूध मिला सकते हैं.
  4. तैयार स्मूदी को ग्लास में निकालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

इस स्मूदी को सुबह या शाम के समय पीना अच्छा माना जाता है. यह शरीर को एनर्जी (Energy) देने के साथ स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करती है. चुकंदर का ज्यादा सेवन कुछ लोगों में गैस या ब्लोटिंग (Bloating) कर सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में लें. साथ ही हमेशा ताजी सामग्री का ही इस्तेमाल करें.

Advertisement

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
प्लीज अमेरिका जंग खत्म मत करना... ईरान के खिलाफ सऊदी अरब ने ये क्या बोल दिया