विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2017

सबसे अमीर सेलीब्रिटीज की लिस्ट में तीन बॉलीवुड स्टार, जानें कौन हैं वो

फोर्ब्स ने पूरी दुनिया के सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले 100 सिलेब्रिटी लिस्ट जारी की है. बॉलीवुड की तीन हस्तियों को भी इस सूची में स्थान मिला है.

सबसे अमीर सेलीब्रिटीज की लिस्ट में तीन बॉलीवुड स्टार, जानें कौन हैं वो
नई दिल्ली:

फोर्ब्स ने पूरी दुनिया के सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले 100 सिलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है. दुनिया के इन सबसे अमीर सेलेब्रिटीज में बॉलीवुड के तीन स्‍टार्स भी शामिल हैं. सूची में 1 जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच की कमाई को शामिल किया गया है. इस कमाई में एजेंट, मैनेजर और वकीलों की फीस भी शामिल है. इस सूची में सबसे ऊपर नाम पॉप स्‍टार पफ डिडी का है और पॉप सिंगर बियोंसे दूसरे स्‍थान पर हैं. वहीं लेखक जे. के. रॉलिंग इस सूची में तीसरे स्‍थान पर रहे हैं. इन 100 सेलेब्रिटीज में इंडियन स्‍टार्स की बात करें तो यहां भी शाहरुख और सलमान एक दूसरे को टक्‍कर दे रहे हैं. ये अनुमान नीलसन, एनपीडी बुकस्कैन, पोलस्टार, बॉक्स ऑफिस मोजो, सॉन्गकिक, डी मारिए और आईएमडीबी के साथ-साथ इंडस्ट्री के आंतरिक स्रोतों से साक्षात्कार और खुद सितारों द्वारा स्वीकार किए गए आंकड़ों पर आधारित है. 

'किंग खान' यानी शाहरुख खान भारत से इस सूची में स्थान बनाने वाले सितारों में पहले नंबर पर हैं. उनकी कमाई को 38 मिलियन डॉलर आंका गया है. अभिनेता शाहरुख खान इस सूची में 65वें स्थान पर हैं. इसके बाद इस सूची में बॉलीवुड के 'सुल्तान' का नंबर है. उनकी कमाई 37 मिलियन डॉलर बताई गई है. इस तरह कमाई के मामले में भी बादशाह खान सलमान खान से आगे हैं. सलमान खान 100 हस्तियों की इस सूची में 71वें नंबर पर हैं. 

लिस्ट में  35.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर अक्की यानी अक्षय कुमार हैं. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब इन तीनों एक्टर के नाम सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वालों की सूची में शामिल किए गए हों. 

ये रहे सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले 5 सिलेब्रिटी : 

1. डिडी, 130 मिलियन डॉलर (संगीतकार, अमेरिका)
2. बेयोन्‍से, 105 मिलियन डॉलर, (संगीतकार, अमेरिका)
3. जेके रॉलिंग, 95 मिलियन डॉलर, (लेखिका, यूके)
4. ड्रेक, 94 मिलियन  (संगीतकार, अमेरिका)
5. क्रिश्चियानो रोनाल्डो, 93 मिलियन डॉलर, (एथलीट, पुर्तगाल)  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Forbes Top 100 Richest Celeb, Forbes List, Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com