विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2017

सोशल मीडिया पर उड़ी रणवीर सिंह के वैक्स स्टैच्यू की खिल्ली, फैन्स बोले एक्टर जैसा तो बिल्कुल नहीं लगता!

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद रणवीर सिंह तीसरे भारतीय सेलेब्रिटी हैं, जिनका वैक्स स्टैच्यू फ्रांस के ग्रेविन वैक्स म्यूजियम में लगाया गया है.

सोशल मीडिया पर उड़ी रणवीर सिंह के वैक्स स्टैच्यू की खिल्ली, फैन्स बोले एक्टर जैसा तो बिल्कुल नहीं लगता!
  • फ्रांस के ग्रेविन म्यूजियम में लगाया गया रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू
  • शाहरुख-ऐश्वर्या के बाद म्यूजियम में जगह बनने वाले रणवीर तीसरे भारतीय
  • फैन्स को पसंद नहीं आया रणवीर का स्टैच्यू, कई सेलेब्स से कर डाली तुलना
नई दिल्ली: 32 वें जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू फ्रांस के ग्रेविन म्यूजियम में लगाया गया. जैसे ही रणवीर के वैक्स स्टैच्यू की तस्वीरें सामने आई, इन्हें वायरल होने में जरा भी देर न लगी. वजह यह थी कि रणवीर के फैन्स को यह तस्वीर बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. निराश हुए कुछ फैन्स ने इसका गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला. इस स्टैच्यू के बारे में कई लोगों ने कहा कि यह रणवीर नहीं बल्कि किसी और सेलेब्रिटी जैसी लग रही है. रणवीर सिंह की शक्ल में लगाया यह मोम का पुलता हूबहू उनके तरह नहीं दिख रहा है. कुछ फैन्स ने इसे कोरियोग्राफर श्यामक डावर का स्टैच्यू बताया तो कुछ ने इसकी तुलना अक्षय कुमार से कर डाली.ट्विटर पर रणवीर सिंह के फैन्स ने इस स्टैच्यू की तुलना श्यामक डावर, अक्षय कुमार, के के मेनन, सुशांत सिंह राजपूत से कर डाली और स्टैच्यू पर अपनी प्रतिक्रिया ट्वीट के जरिए दी.शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद रणवीर सिंह तीसरे भारतीय हैं, जिनका वैक्स स्टैच्यू फ्रांस के ग्रेविन म्यूजियम में स्थापित की गई है. 6 जुलाई को रणवीर के जन्मदिन के मौके पर इसका अनावरण हुआ. 

बताते चलें कि, जन्मदिन के मौके पर रणवीर सिंह ने खुद को लगभग 3.8 करोड़ कीमत वाली एस्टिन मार्टिन कार गिफ्ट की है. नई कार में वे अपनी कथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को घूमाना नहीं भूले. बुधवार और गुरुवार दोनों ही दिन रणवीर की गाड़ी की फ्रंट सीट पर दीपिका पादुकोण को देखा गया. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh Wax Statue, Ranveer Singh Wax Statue Trolled, Shiamak Davar, Akshay Kumar, Deepika Padukone, Ranveer Singh Birthday, France's Grévin Wax Museum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com