सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म "ए जेंटलमैन" 25 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म राज और डीके द्वारा निर्देशित की गई है. एक विचित्र एक्शन कॉमेडी फ़िल्म "ए जेंटलमैन" में सिद्धार्थ मल्होत्रा मियामी में रहने वाले गौरव की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे. वह एक सुन्दर दिखने वाला और अच्छे स्वभाव वाला आदमी है, लेकिन काव्या (जैकलिन फर्नांडीज़) के शब्दों में वह एक बहुत ही उबाऊ लड़का है.
गौरव अपने सरल जीवन को पसंद करता है और सभी तरह के उत्साह या रोमांच से बचता हुआ नजर आएगा. वह अपने 'हर दिन की, एक ही बकवास दिनचर्या' से प्यार करता है... गौरव का किरदार इतना सरल है कि वह कभी भी यातायात नियम को तोड़ने की भी ज़ुर्रत नही करता! उनका आदर्श वीकेंड खाना पकाना और अपने नए घर की देखरेख करना होता है.
एक आदर्श जेंटलमैन, गौरव अपने सपने घर के साथ एक परिपूर्ण जीवन पूरा करना चाहता है, मिनिवैन का सपना और अपने सपनों की लड़की काव्या से शादी करने की इच्छा रखता है. लेकिन जब उन्हें अपनी नौकरी के लिए भारत का दौरा करना पड़ता है, तब उनका जीवन पूरे तरीके से उलट-पुलट हो जाता है.
एक गलत पहचान का मामला कुछ इस तरह उनके सामने आता है कि एक सुंदर और सुशील जेंटलमैन को अपनी अच्छाई को छोड़ कर एक खतरनाक इंसान का रूप लेना पड़ता है... वह खुद को बचाने के लिए एक बंदूक उठाता है और काव्या और अपने सपनों को टूटने से बचाने के लिए जी-जान लगा देता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Siddharth Malhotra, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, A Gentleman, A Gentleman Film Teaser, A Gentleman Poster, Jacqueline Fernandez Upcoming Film A Gentleman