बाहुबली के पहले भाग में जहां अवंतिका यानी तमन्ना भाटिया ने अपनी खूबसूरती से सबको कायल किया, वहीं बाहुबली के दूसरे भाग में देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से सबका मन मोह लिया. आजकल इंटरनेट पर उनके खूब चर्चे हैं. एक ओर जहां इस फिल्म से प्रभास की अदाकारी और उनके सिंगल होने के चर्चे बढ़ गए हैं, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म ने पहले से ही लाखों दिलों पर राज कर रही अनुष्का की फैन लिस्ट को और भी लंबा कर दिया है. इस फिल्म में उन्होंने जिस तरह एक आदर्श महिला का किरदार निभाया वह खुद अनुष्का के दिल के भी बहुत करीब है.
पहले भी अनुष्का के फैंस की कमी नहीं थे, लेकिन इस फिल्म के बाद तो उनके दीवानों की लिस्ट और लंबी हो गई है. बाहुबली में एक पारंपरिक, प्राचीन किरदार निभाने वाली अनुष्का की रियल लाइफ में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. लोग इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें तलाश रहे हैं. तो देखिए कि आखिर बचपन में कैसी दिखती थीं अनुष्का –
अनुष्का साउथ की सुपरस्टार हैं. अपनी अदाकारी के दम पर अनुष्का ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है.
अनुष्का ने 2005 में पूरी जगन्नाथ की तेलुगू फिल्म ‘सुपर’ से अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में नागार्जुन और आएशा टाकिया भी थे.
साउथ इंडस्ट्री में अनुष्का और प्रभास की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. वे बाहुबली से पहले भी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anushka Shetty, Anushka Shetty Childhood, Anushka Shetty Young Age Photos, Bahubali, Bahubali - The Conclusion, Bahubali : The Begining, Devsena