विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

'चंद्रलेखा' बनी जैकलीन फर्नांडीज का सुपर हॉट पोल डांस... बस देखते रह जाएंगे आप

'ए जेंटलमैन' के इस नए गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है वहीं इस गाने में आवाज दी है विशाल ददलानी और जोनिता गांधी ने.

'चंद्रलेखा' बनी जैकलीन फर्नांडीज का सुपर हॉट पोल डांस... बस देखते रह जाएंगे आप
'चंद्रलेखा' गाने का एक सीन.
नई दिल्‍ली: जैकलीन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की आने वाली फिल्‍म 'ए जेंटलमैन-सुंदर सुशील रिस्की' का एक और गाना 'चंद्रलेखा' रिलीज हो गया है और फिल्म का यह गाना आपको भी ऑफ‍िस के बाद फॉर्मल ड्रेस में ही सही, पर पार्टी करने के लिए मोटिवेट कर देगा. इस गाने को देखकर आप भी एक बार सोचेंगे कि आखिर ऐसा कौनसा ऑफिस है, जिसकी पार्टी इतनी जबरदस्‍त और क्रेजी होती है. गाने के बोल और इसका पैपी म्‍यूजिक को आपको थिरकने को मजबूर कर ही सकता है लेकिन इस गाने में सारे नंबर लिए हैं जैकलीन के सुपर हॉट पोल डांस ने. बता दें कि कुछ दिन पहले जैकलीन ने आधी रात को पोल डांस करने की तैयारी का एक वीडियो पोस्‍ट किया था, जो काफी वायरल हुआ था. उस समय यह समझना मुश्किल था कि आचनक आधी रात को जैकलीन यह पोल डांस क्‍यों कर रही हैं, लेकिन अब साफ है कि दरअसल यह वीडियो इसी गाने की तैयारी था.

यह भी पढ़ें:''फिल्‍मों के सीन काटने और बैन के लिए बदनाम सेंसर बोर्ड पर आमिर खान ने दिया यह बयान

'ए जेंटलमैन' के इस नए गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है वहीं इस गाने में आवाज दी है विशाल ददलानी और जोनिता गांधी ने. वायु द्वारा लिखे गए इस गाने में ऑफिस पार्टी का मूड बनाया गया है और गाने में सिद्धार्थ माइक पकड़कर गाना गाते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'Vogue Beauty Awards में छा गया दिशा पाटनी का हॉट बैकलैस लुक

आप भी देखें 'ए जेंटलमैन' का नया गाना 'चंद्रलेखा':



'ए जेंटलमैन सुंदर सुशील रिस्की' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में सिद्धार्थ डबल रोल में हैं. एक का नाम गौरव है और दूसरे का ऋषि. गौरव एक सीधा-साधा इंसान है, जबकि ऋषि थोड़ा टेढ़ा है. जैकलीन फिल्म में काव्या के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. गाना 'डिस्को डिस्को' एक पॉपुलर चार्ट बस्टर बन गया है. फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित, राज और डी.के. द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी.

VIDEO: मुझमें डर या असुरक्षा की भावना नहीं है : सलमान खान



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Farnandez, Jacqueline Dance Number, Chandralekha, A Gentleman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com