10 मई को रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की उत्सव डोली कार्यक्रम भी तय

पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली खरसाली गांव में सुबह 6.15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे.

Yamunotri temple Uttrakahnd :  यमुनोत्री जयंती (Yamunotri Jayanti) के अवसर पर रविवार को पुरोहित समाज ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी है. मां यमुना के मंदिर के कपाट 10 मई को अक्षय तृतीया पर सुबह 10.29 बजे रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे. पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरसाली गांव में सुबह 6.15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी.

रामनवमी को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 560 कैमरे श्रद्धालुओं के मूवमेंट को करेंगे मॉनिटर

यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे. वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को दोपहर 12:25 बजे खोले जाएंगे. अक्षय तृतीया पर इस बार सबसे पहले बाबा केदारनाथ के कपाट सुबह 7 बजे पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे. बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्म महूर्त में सुबह छह बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे.

Chaitra Navratri 2024 | कब कर सकते हैं चैत्र नवरात्रि की कलश स्थापना | NDTV India

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon FULL Episode: नेपाल में GEN Z क्रांति से तख्तापलट की कोशिश? | Syed Suhail
Topics mentioned in this article