हथेली में V का निशान होने का क्या मतलब है? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जानिए इसका महत्व

ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली में V निशान होता है. वे लोग लाइफ में खूब नाम और पैसा कमाते हैं. हथेली पर V निशान हर किसी के नहीं होता. यहां जानिए हथेली पर V निशान का क्या महत्व है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हथेली में V का निशान से क्या होता है?

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ हथेली की रेखाओं और निशानों का खास महत्व होता है. इन रेखाओं से इंसान के स्वभाव, लाइफ और करियर के कई संकेत पता चल सकते हैं. ऐसे ही हथेली में V निशान बनता है. ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली में V निशान होता है. वे लोग लाइफ में खूब नाम और पैसा कमाते हैं. हथेली पर V निशान हर किसी के नहीं होता. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ये निशान तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच में बनता है. हृदय रेखा जब आगे जाकर दो भागों में बट जाती है तो वो V जैसी आकृति बनाती है.

V निशान कहां बनता है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, V का निशान आमतौर पर हार्ट लाइन के आखिरी हिस्से में, तर्जनी उंगली के नीचे या उसके आसपास दिखाई देता है. ये निशान तब बनता है जब रेखाएं एक-दूसरे से मिलकर अंग्रेजी अक्षर V जैसी आकृति तैयार करती हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह निशान जिस रेखा पर बनता है, उसके प्रभाव को बढ़ाने का काम करता है यानी यह चिन्ह जिस रेखा से जुड़ा होता है, उससे मिलने वाले फलों में वृद्धि का संकेत माना जाता है. माना जाता है कि यह निशान भाग्य, बुद्धि, स्वास्थ्य और स्वभाव से जुड़े संकेत दे सकता है.

मस्तिष्क रेखा पर V निशान

अगर, यह निशान हेड लाइन के अंतिम भाग में दिखाई दे, तो इसे अच्छी बुद्धि और विवेक का संकेत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसे लोग सामान्य लोगों की तुलना में अधिक समझदार होते हैं. वे किसी भी स्थिति को गहराई से समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं.

सौभाग्य का प्रतीक

हस्तरेखा मान्यताओं के अनुसार, V निशान वाले लोगों को भाग्यशाली माना जाता है. ऐसे लोगों को लाइफ में सही समय पर अवसर मिल सकते हैं और वे अपने प्रयासों से सफलता हासिल करने में सक्षम होते हैं. जिन लोगों की हथेली पर V निशान होता है उनका भाग्य अच्छा माना जाता है.

Advertisement

हार्ट रेखा पर V का निशान

अगर, हार्ट रेखा के अंत में V का निशान बनता है, तो ऐसे लोग दयालु और भावुक होते है. ऐसे लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और रिश्तों को महत्व देते हैं.

यह भी पढ़ें:- हथेली पर बना है आधा चांद तो म‍िलेगा प्‍यार करने वाला, एस्ट्रोलॉजर से जान‍िए आधे, पूरे या टूटे हुए चांद का मतलब 

Advertisement
Featured Video Of The Day
जंतर मंतर पर संग्राम को लेकर Congress-BJP प्रवक्ता में तीखी नोक झोंक

Topics mentioned in this article
Hasthrekha Meaning
Hasthrekha Shastra