Weekly Horoscope 29 March to 04 April 2026: इस हफ्ते कब चमकेगा आपकी किस्मत का सितारा?, पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal 29 March to 04 April 2026: इस सप्ताह किन राशियों पर ग्रह-नक्षत्र रहेंगे मेहरबान और किन्हें गुडलक को पाने के लिए करना होगा इंतजार? मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का 29 मार्च से 04 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Weekly Horoscope 29 March to 04 April 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का पूरा साप्ताहिक राशिफल
NDTV

Weekly Horoscope 29 March to 04 April 2026 for 12 Zodiac Sign: इस हफ्ते मेष राशि को किस्मत का जरा कम साथ मिलेगा. मेष राशि वालों को जहां आर्थिक तंगी के साथ सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं तुला राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछेक दिक्कते आ सकती हैं, लेकिन यदि बात करें वृषभ, मिथुन, सिंह, कुंभ और मीन जैसी राशियों के लिए तो इन्हें पूरे सप्ताह करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार तक में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी. इन्हें कदम-कदम पर गुडलक और अपनों का साथ मिलेगा. आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला यह सप्ताह आइए इसे जानने के लिए पढ़ते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल.

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आप क्रोध करने से बचे. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु बाद के दिनों में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है, जिसके कारण कार्य को करने में आपका मन नहीं लगेगा. नौकरी वाले जातको के लिए समय अच्छा रहेगा. प्राइवेट और सरकारी विभाग में नौकरी करने वाली जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आप अपने प्रिय पात्र को कोई अच्छा उपहार भेट कर सकते हैं. वैवाहिक संबंधों को लेकर सावधान रहें. लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है. परिवार का वातावरण छात्र वर्ग की पढ़ाई—लिखाई को बहुत अधिक प्रभावित कर सकता है.

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल परिणाम लेकर आएगा. सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है. ब्लड से संबंधित बीमारी होने या फिर कोई चोट लगने की आशंका है. आर्थिक स्थिति बहुत अधिक अच्छी रहेगी. आपकी आमदनी में कोई कमी नहीं रहेगी. इस राशि के जातक दिल खोल कर अपना धन खर्च करेंगे. व्यापारी लोग मल्टीनेशनल ब्रांड से जुड़कर कार्य कर सकते हैं, उसमें उन्हें लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा वाले जातकों का अन्य स्थान पर तबादला हो सकता है. प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे. आप अपने प्रिय पात्र से दिल की बात कह सकते हैं. वह आपकी बात को स्वीकार भी कर लेंगे. वैवाहिक संबंधों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, परंतु उसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती हैं.

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ तनाव वाला रहेगा. सेहत को लेकर सावधान रहने की बहुत अधिक आवश्यकता है. आपको पेट में ऐंठन या दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति सप्ताह में घटती-बढ़ती रहेगी. आप अपनी बुद्धिमानी से अपने पैसे को किसी अच्छी जगह पर लगा सकते हैं. व्यापारियों को व्यापार में किसी एक्सपर्ट का सहयोग मिल सकता है. जिससे आपका व्यापार बहुत अधिक बढ़िया चलेगा. नौकरीपेशा जातकों की उनके कार्यक्षेत्र में स्थिति बहुत अधिक बढ़िया रहेगी. आपके पारिवारिक संबंधों को लेकर परिवार में किसी न किसी प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं. वैवाहिक संबंधों को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. बाहरी व्यक्ति के कारण पढ़ाई लिखाई को लेकर तनाव हो सकता है. शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपको आपकी पढ़ाई लिखाई में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. इस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहेंगे. आप नियमित रूप से व्यायाम और मॉर्निंग वॉक भी करेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक बढ़िया रहेगी. आपकी इनकम में भी बहुत अधिक तेजी देखने को मिल सकती है. व्यापारी व्यापार को लेकर थोड़ा सावधान रहें. अपने घमंड को दूर रखकर ही कार्य करें. नौकरी करने वाले जातकों को कुछ परेशानियों के बाद में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने प्रिय पात्र के साथ के किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. वैवाहिक संबंधों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है. कोई ऐसी बात ना कहें, जो जीवनसाथी को बुरी लग जाए.

सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह मध्यम रहेगा. आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है. सप्ताह के अंत में किसी डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती हैं. आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए बढ़िया रहेगा. आप आपकी आमदनी अच्छी बनी रहेगी. आपका धन अच्छे कार्यों पर ही खर्च होगा. व्यापारियों को व्यापार में संबंधों का बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है. नौकरी वाले जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में कोई ऊंचा पद या प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती हैं. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपकी आपसी दूरियां और निराशा खत्म हो सकती है. आप और आपका प्रिय पात्र एक दूसरे के बहुत अधिक निकट आएंगे.

Advertisement

कन्या (virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है. आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाही ना बरतें, अन्यथा का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. व्यापारियों के व्यापार में तेजी आने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा वाले जातकों को अपने दफ्तर में शानदार वातावरण में काम करने का अवसर मिल सकता है. प्रेम संबंधों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा समय रहेगा. आप अपने प्रिय पात्र के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हो सकती है. शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए सबसे अच्छा रहेगा, शिक्षा को लेकर आप किसी भी प्रकार की रुकावट और व्यवधान को पार कर सकते हैं, शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी.

तुला (Libra)

यह सप्ताह तुला राशि के जातको के लिए ठीक-ठाक रहेगा. इस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें. हार्मोनल परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी, परंतु सप्ताह के बीच में कुछ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता हैं. प्रेम संबंधों में आप अपने प्रिय पात्र के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं. बहुत अधिक अच्छा समय व्यतीत करेंगे. वैवाहिक संबंधों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. उन्हें इंसेंटिव प्राप्त हो सकता है. शिक्षा को लेकर भी सावधान रहने की आवश्यकता है. पढ़ाई लिखाई की ओर विशेष ध्यान दें.

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी वाला रहेगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें. पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति थोड़ी प्रभावित होगी. इस सप्ताह खर्चे बहुत अधिक रहेंगे, इसके कारण धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसाय को लेकर भी आप किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट ना करें तो अच्छा रहेगा, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. नौकरी वाले जातकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. उनका ट्रांसफर दूसरे स्थान पर हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप अपने प्रेमी या साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ ससुराल पक्ष के यहां किसी मनोरंजन मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. आपकी पढ़ाई लिखाई में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, जिसके कारण आप परेशान हो सकते है.

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है. सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें तथा आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपके खर्चे बहुत अधिक बढ़ सकते हैं, परंतु इनकम में कुछ कमी आ सकती है. व्यापारियों को अपना व्यापार आगे बढ़ाने में महिलाओं का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे आपका व्यापार आगे बढ़ सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो उनका ट्रांसफर किसी दूसरे स्थान पर हो सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर समस्याएं आ सकती हैं. आपके और प्रेमी साथी के बीच में विवाद हो सकते हैं. परिस्थितियां पहले जैसी नहीं रहेंगी. वैवाहिक संबंधों को लेकर समय अच्छा रहेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत अधिक खुशी से जीवन बिताने में व्यस्त रहेंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए समय पढ़ाई वाला नहीं रहेगा. घर की परेशानियों के कारण पढ़ाई में बाधा आ सकती है, जिसके कारण आपका मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा.

Advertisement

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिला जुला रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो वह एकदम फिट रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी इस सप्ताह अच्छी रहेगी. किसी प्रॉपर्टी का क्रय—विक्रय करते समय धन के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतें. साथ ही साथ प्रापर्टी के बारे में जांच पड़ताल जरूर कर लें. प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा समय परेशानी वाला रहेगा. परिवार से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं. इसके चलते आप अपने प्रिय पात्र को समय नहीं दे पाएंगे और रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान के साथ रहेंगे. विद्यार्थियों की बात करें उनके अध्ययन की दृष्टि से समय बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. आप अपनी पढ़ाई लिखाई के लिए किसी अच्छे गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं, जो आपको सही राह पर ले जाने में मददगार साबित होगा. 

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा. इस हफ्ते आपको पुरानी बीमारियों से आपको निजात मिल सकती है, परंतु सप्ताह के अंत में कुछेक अन्य समस्याएं आ सकती हैं. रूपए पैसे को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी, कमाई तो अधिक हो सकती है, परंतु खर्च भी खूब होगा. व्यापारी अपने व्यापार को लेकर सावधान रहेंगे. उनका व्यापार बहुत अधिक उन्नति कर सकता है.  किसी भी प्रकार का धन निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें. नौकरीपेशा जातक अपने सहकर्मियों से कोई बात शेयर ना करें, तो अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. आप रोमांस में डूबे रहेंगे. हर जगह आप अपने प्रिय पात्र की बातें करेंगे और उसके बारे में ही सोचेंगे. वैवाहिक संबंध भी अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी से आपको भरपूर प्यार मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. हायर एजुकेशन वाले जातक कहीं बाहर जाकर पढ़ाई लिखाई कर सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम नतीजे प्राप्त हो सकते हैं, आप पढ़ाई में आगे रहेंगे.

Advertisement

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, परंतु आंख या दांत से संबंधित कोई छोटी-मोटी समस्या परेशान कर सकती है. आपका व्यापार बहुत अच्छी तरह से ग्रोथ करेगा. कारोबार में मनचाही उन्नति होगी. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. आप अपने दफ्तर में एक अलग पहचान बना सकते हैं. प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. आप अपने प्रेमी साथी के बारे में अपने परिवार में बातचीत कर सकते हैं. उसे अपने दोस्तों से मिलवा सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी सुखों की भरमार रहेगी. किसी प्रकार की टेंशन नहीं रहेगी. शिक्षा को लेकर समय अच्छा रहेगा. आपका एडमिशन अच्छे स्कूल में हो सकता है और आपको स्कॉलरशिप भी मिल सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
खून जैसा लाल हो गया आसमान, ऐसा लगा मानो आने वाला है प्रलय, खौफनाक था मंजर