Weekly Horoscope 02 March to 08 March 2026: मेष से मीन राशि के लोगों के लिए कैसा बीतेगा मार्च का पहला हफ्ता? यहां पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope in Hindi: मार्च का पहला हफ्ता ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसी सप्ताह रंगों का त्योहार होली भी मनाई जाएगी और साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ने जा रहा है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए मार्च का पहला हफ्ता कैसा रहने वाला है...

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
साप्ताहिक राशिफल
AI

Saptahik Rashifal 02 March to 08 March 2026: मार्च का पहला हफ्ता ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसी सप्ताह रंगों का त्योहार होली भी मनाई जाएगी और साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ने जा रहा है. ऐसे में ग्रह‑नक्षत्रों की चाल में तेज बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. किसी के लिए यह हफ्ता नई ऊर्जा, प्रगति और शुभ अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहकर कदम बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी. 02 मार्च से 08 मार्च 2026 के बीच मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़िए साप्ताहिक राशिफल...

1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, खान पान के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है,आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति मिली जुली रहेगी, आपके खर्चों में तो बढ़ोतरी होगी, परंतु इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, आपके करियर और व्यवसाय की बात करें तो व्यवसाय में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनर के साथ किए गए व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है. नौकरी वाले जातकों का आज प्रमोशन हो सकता है, जिससे मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा, प्रेम संबंधों के लिए समय कुछ तनाव वाला रहेगा, आपका प्रेमी साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, वैवाहिक संबंध कुछ ठीक नहीं रहेगे, शिक्षा को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा, आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगा रहेगा.

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, नियमित व्यायाम करें और अपना रूटीन चेकअप करवाये, आर्थिक स्थिति सप्ताह की शुरुआत में खराब रहेगी, परंतु पूर्व में किए गए निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है, नौकरी वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने बड़े अधिकारियों से बहुत अधिक तारीफ सुनने को मिल सकती है, व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए व्यापारी अगर मेहनत करेंगे तो उन्हें सफलता मिल सकती है, प्रेम संबंधों को लेकर समय अच्छा रहेगा, आप अपने साथी के साथ रिश्तों को मधुर बनाए रखेंगे, वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे, अपने जीवन साथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं, विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अधिक अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे.

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी वाला हो सकता है, आपकी सेहत के लिए समय कुछ परेशानी वाला रहेगा, आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए मेहनत करें, आर्थिक स्थिति की बात करें तो अपनी आमदनी और खर्चों में तालमेल बनाकर चले तो अच्छा रहेगा, व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे, नौकरी पेशा वाले जातक अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक तरक्की प्राप्त कर सकते हैं. पारिवारिक प्रेम संबंधों की बात करें तो आपके परिवार के सदस्यों से आपके किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जीवनसाथी के साथ वैवाहिक संबंधों में रिश्तो को लेकर कड़वा हटा सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा, आपका मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है.

4. कर्क राशि

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा, आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करें, खानपान पर नियंत्रण बरते, आर्थिक स्थिति की बात करें तो सप्ताह अच्छा रहेगा, आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी, व्यापारियों की अपने बिजनेस पार्टनर के साथ ट्यूनिंग कमजोर रहेगी, जिसका गलत असर व्यापार पर पड़ सकता है, नौकरी वाले जातकों का अपने कार्य क्षेत्र पर रुतबा बना रहेगा, प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, अपने प्रेमी साथी के साथ बहुत ज्यादा रोमांटिक नजर आएंगे, वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे, आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं, विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अधिक बढ़िया रहेगा, पढ़ाई के साथ-साथ अलग एक्टिविटी में भी आपका ध्यान लगा रहेगा.

5. सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य सही रहेगा, परंतु मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है, आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी, किसी भी प्रकार के जोखिम से बचे रहने का प्रयास करें, आपके व्यवसाय में आपकी काबिलियत साफ-साफ नजर आएगी, नौकरी पेशा वाले जातक दफ्तर में मन लगाकर कार्य करेंगे, प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अपनी प्रेमी साथी के साथ अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे, आपके वैवाहिक संबंधों में प्रेम बना रहेगा, शिक्षा के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक कमजोर रहेगा. आपका मन पढ़ाई लिखाई के स्थान पर इधर-उधर की बातों में ज्यादा रहेगा.

Advertisement

6. कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो खानपान को लेकर सावधान रहना होगा, ब्लड प्रेशर का भी विशेष ध्यान होगा, आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, पुराने इन्वेस्टमेंट किए गए ढंग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है, व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे और कामयाब भी हो सकते हैं, सरकारी नौकरी वाले जातकों को सरकार से कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है, प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा, आप अपने रिश्ते को समय देने का प्रयास करें, वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें, विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, वह अपनी पढ़ाई लिखाई में बहुत अधिक ध्यान देंगे.

7. तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपको भोजन पर बहुत अधिक ध्यान देना होगा, अन्यथा, स्वास्थ्य खराब हो सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक अच्छी रहेगी, जिससे आप बहुत अधिक संतुष्ट रहेंगे, व्यापारियों के लिए समय बहुत अधिक अच्छा रहेगा. आप अपना व्यापार दूसरे स्थान पर भी खोल सकते हैं, जिसमें आपको लाभ प्राप्त होगा, नौकरी वाले जातकों के लिए समय ठीक रहेगा, आपके दफ्तर में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी, प्रेम संबंध आपकी बहुत अधिक अच्छे बने रहेंगे, आप अपने साथी से अपने दिल की बात कह सकते हैं, वैवाहिक संबंध कुछ तनाव वाले रहेंगे, जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, यदि आप अनुशासन में रहकर पढ़ेंगे, तो आपको लाभ प्राप्त हो सकता है, आप कंपटीशन में भाग लेना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है.

Advertisement

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, मौसम के बदलाव के कारण खांसी जुकाम बुखार से परेशान हो सकते हैं, सेहत के प्रति सावधान रहने की कोशिश करें, व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च न करें, करियर और व्यवसाय की बात करें तो नौकरी वाले जातक अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक सोच समझकर कार्य करें आपको नई योजनाओं को सफल बनाने का अवसर प्राप्त हो सकता है, प्रेम संबंधो को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है, आपके साथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे, आपका जीवन साथी आपको कोई गिफ्ट दे सकता है, विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अधिक बढ़िया रहेगा, आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देंगे और कंपटीशन में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

9. धनु राशि

धनु राशि की जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो ऐसा संतुलित खानपान के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, मेडिटेशन और योगासन का सहारा ले, आपको आराम मिलेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी इनकम तो बहुत अधिक रहेगी, परंतु खर्चे और भी अधिक रहेंगे, व्यापारियों के लिए सबसे अच्छा रहेगा, आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, नौकरी वाले जातको के लिए भी समय अच्छा रहेगा, आपको अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक उन्नति प्राप्त हो सकती है, प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेम के रिश्ते अच्छे बने रहेंगे. आपका झुकाव अपने प्रेमी साथी की ओर अधिक रहेगा. वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों की बात करें तो जीवन साथी के घमंड के कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ाई लिखाई को लेकर यह सप्ताह बढ़िया रहेगा, आपकी बुद्धि तेज रहेगी, हर क्षेत्र में आप का नाम रोशन करेंगे.

Advertisement

10. मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, अपनी सेहत का ध्यान रखें और सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करें, नियमित व्यायाम भी आपके लिए लाभदायक है, आर्थिक स्थिति को लेकर आप बहुत अधिक संतुष्ट रहेंगे. आपको बहुत बड़ा बेनिफिट मिल सकता है, और आपके खर्चों में कमी होगी. करियर और व्यवसाय की बात करें तो नौकरी वाले जातक अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए समय बहुत अधिक बढ़िया रहेगा, वह अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं, विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक अच्छा रहेगा, उनका मन पढ़ाई में लगा रहेगा. बुद्धि की तीव्रता के कारण हर क्षेत्र के कंपटीशन में सफलता प्राप्त कर सकते है.

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य सप्ताह की शुरुआत में ठीक रहेगा, परंतु बीच में दांत का दर्द आपको परेशान कर सकता है, रूपए, पैसे को लेकर आपकी स्थिति अच्छी बनी रहेगी, किसी प्रकार का कोई आर्थिक संकट नहीं रहेगा. आप अपने घर के लिए भी सामान खरीदने में धन खर्च कर सकते हैं. आपका व्यापार बहुत अधिक उन्नति कर सकता है. व्यापारियों को नया व्यापार खोलने में भी बहुत अधिक लाभ प्राप्त होगा. नौकरी वाले जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा, प्रेम संबंधों को लेकर समय थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा, आपका आपका प्रिय साथी के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखते हुए बातचीत करें, वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे, आपका जीवन साथी आपको कोई उपहार दे सकता है, विद्यार्थियों की बात करें तो शिक्षा को लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement

12. मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपको स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या को नजर अंदाज करने से बचना होगा, आर्थिक स्थिति को लेकर बहुत अधिक खर्च हो सकता है, इसीलिए आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करें और इनकम बढ़ाने का प्रयास करें, व्यापारियों का व्यापार बहुत अधिक अच्छा चलेगा, नौकरी वाले जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में अपनी काबिलियत के दम पर कामयाबी मिल सकती है, प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अधिक बढ़िया रहेगा, आपकी लव मैरिज हो सकती है, वैवाहिक संबंध भी अच्छे रहेंगे, परंतु वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. शिक्षा को लेकर संतुष्ट रहेंगे, कंपटीशन में कामयाबी मिल सकती है.

Featured Video Of The Day
IND VS WI T20 WC: इधर भारत ने वेस्टइंडीज को धोया, उधर Sanju Samson के लगे नारे, फैंस में जोश हाई!
Topics mentioned in this article