Ganesha Mantra: भगवान गणेश के शक्तिशाली 5 मंत्र, जिनका रोजाना करना चाहिए जाप

Ganesha Mantra: भगवान गणेश के मंत्र बहुत ही शक्तिशाली माने जाते हैं. अगर आप इन्हें रोज मन से जपते हैं, तो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इससे आपकी सोच में सुधार आता है, नकारात्मक भावनाएं दूर होती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ganesha mantra
file photo

Ganesha Mantra: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी तिथि का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है. इसके साथ ही भगवान गणेश के मंत्रों का रोजाना जाप करना चाहिए. भगवान गणेश के मंत्र बहुत ही शक्तिशाली माने जाते हैं. अगर आप इन्हें रोज मन से जपते हैं, तो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इससे आपकी सोच में सुधार आता है, नकारात्मक भावनाएं दूर होती हैं और लाइफस्टाइल में भी अच्छा बदलाव आता है. अगर आप अपने जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं या सफलता के रास्ते में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो इन गणेश मंत्रों का नियमित जप अवश्य करें. ऐसा करने से बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख–समृद्धि का मार्ग खुलता है.

भगवान गणेश के शक्तिशाली मंत्र

गणेश मंत्र- ॐ गं गणपतये नमः

अर्थ- मैं सभी प्राणियों के स्वामी भगवान गणेश को नमन करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि मेरे सभी कार्य सफल हों.

वक्रतुंड गणेश मंत्र

श्री वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभा।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

अर्थ- हे टेढ़ी सूंड वाले, विशाल शरीर वाले और करोड़ों सूर्यों के समान तेजस्वी प्रभु, कृपया मेरे हर कार्य से सभी बाधाएं हमेशा के लिए दूर कर दें.

गणेश अष्टाक्षर मंत्र

ॐ गं गणपतये नमः

अर्थ- मैं बुद्धि, ज्ञान और विद्या के देवता भगवान गणेश को प्रणाम करता हूं.

गणेश गायत्री मंत्र

ॐ एकदंताय विद्महे,
वक्रतुंडाय धीमहि,
तन्नो दंती प्रचोदयात्॥

अर्थ- हम एक दंत वाले और टेढ़ी सूंड वाले भगवान गणेश का ध्यान करते हैं. वे हमें ज्ञान और सही मार्ग की प्रेरणा दें.

Advertisement

महा गणपति मूल मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये
वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा॥

अर्थ- मैं भगवान गणेश को नमन करता हूं, जो सबको वरदान देते हैं, सबकी रक्षा करते हैं और सभी का कल्याण करते हैं.

गणेश मंत्र जपने के लाभ

  • आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ती है.
  • आध्यात्मिक उन्नति और सही समझ विकसित होती है.
  • नकारात्मक शक्तियों से रक्षा मिलती है.
  • मानसिक तनाव, चिंता और मानसिक अशांति कम होती है.
Featured Video Of The Day
Iran Nuclear Power Plant Attacked: Bushehr पर 4 बार हमला, GCC तक Radiation का खतरा?
Topics mentioned in this article