
Difference between ved, upnishad and puran : हम लोग अकसर वेद, पुराण और उपनिषद की चर्चाएं करते लोगों को सुनते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं जिन्हें इनके बीच अंतर पता है. जी हां, आज के इस लेख में हम आपको इसी के बारे में समझाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको उपनिषद, वेद और पुराण में अंतर स्पष्ट हो जाएगा. पब्लिक फीगर वॉयस एक्टर अपूर्वा ध्यानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज (naught_e_nerd) पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने इन तीनों ग्रंथों के बीच के अंतर के बारे में एक चार्ट के माध्यम से समझाया है.
मंदिर में और सत्संग सुनते समय क्यों आने लगता है आंखों में आंसू, जानिए इसके पीछे है रोचक वजह
वैदिक साहित्य को दो मुख्य भागों में बाटा जा सकता है-
पहला है श्रुति (जो सुना गया है) दूसरा है स्मृति (जिसे याद रखा गया है)
श्रुति जो है उसका आधार है ब्राह्मणी (Cosmic in nature) .इसको पीढ़ी दर पीढ़ी बोलकर और सुनकर आगे बढ़ाया गया है.
श्रुति में चार वेद आते हैं - ऋगवेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्वेद
आपको बता दें कि हर वेद के चार भाग हैं-
पहले है समिता जिसमें आपको स्तोत्र और मंत्र मिलेंगे
दूसरा है ब्रहम्णी, यानी की गद्य फॉर्म जहां पर आपको बताया जाएगा स्तोत्र और मंत्रों का उच्चारण कैसे करना है. ये सारी जानकारी इसमें दी गई है.
तीसरा है अरण्यक यह वेदों के रहस्यत्मक और प्रतीकात्मक भाग पर ध्यान देती हैं.
चौथा है उपनिषद, ये वेदों के दार्शनिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं. आपको यहीं पर माया, भोग, आत्मन, भ्रमण, कर्म और मोक्ष के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा.
अब आते हैं स्मृतियों पर-
इसमें मनुष्य ने जो कुछ भी सुना और महसूस किया उसे संग्रहित करके आगे बढ़ाया उसे वेदों की स्मृति कहते हैं. इसमें 6 वेदांग, 4 उपवेद, 6 दर्शन, 18 +18 पुराण और उपपुराण (पुराण में वेदों के दार्शनिक पहलुओं को सरल भाषा में आम जनमानस तक पहुंचाने का काम किया गया है), इतिहास (रामायण और महाभारत) फिर आता है धर्म शास्त्र जो कई हैं.
6 वेदांग के नाम
शिक्षा
कल्प
व्याकरण
ज्योतिष
छन्द
और निरूक्त
4 उपवेद के नाम
- आयुर्वेद (ऋग्वेद)
- धनुर्वेद (यजुर्वेद)
- गंधर्ववेद (सामवेद)
- और स्थापत्यवेद (अथर्ववेद)
6 दर्शन के नाम- न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, पूर्व मीमांसा, और वेदांत (उत्तर मीमांसा)
18 पुराणों के नाम
- ब्रह्म पुराण
- पद्म पुराण
- विष्णु पुराण
- वायु पुराण (शिव पुराण)
- भागवत पुराण
- नारद पुराण
- मार्कंडेय पुराण
- अग्नि पुराण
- भविष्य पुराण
- ब्रह्मवैवर्त पुराण
- लिंग पुराण
- वाराह पुराण
- स्कंद पुराण
- वामन पुराण
- कूर्म पुराण
- मत्स्य पुराण
- गरुड़ पुराण
- ब्रह्माण्ड पुराण
18 उप पुराणों के नाम
- आदि पुराण
- सनत्कुमार पुराण
- नरसिंह पुराण
- स्कंद पुराण
- शिव पुराण
- दुर्वासा पुराण
- नारद पुराण
- कपिल पुराण
- वामन पुराण
- औशनस पुराण
- ब्रह्माण्ड पुराण
- वरुण पुराण
- कालिका पुराण
- महेश्वर पुराण
- साम्ब पुराण
- सौर पुराण
- पाराशर पुराण
- मरीच पुराण
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं