वास्तु शास्त्र के अनुसार ये 5 तस्वीरें लगाएं, घर में आएगी सुख-शांति और जीवन होगा खुशहाल

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार हर तस्वीर का अपना विशेष महत्व होता है. जानें कौन सी है वो तस्वीरें जिसे घर में लगाना है बेहद शुभ.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Vastu Tips For Home: घर में इन तस्वीरों को लगाना है शुभ.
istock
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार हर तस्वीर का अपनाा महत्व है.
  • घर में सुख समृद्धि की है आशा तो लगाएं ये तस्वीरें.
  • अब आपके घर में भी होगी बरकत.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Vastu Tips For Home : मनुष्य अपने जीवन में सुख, शांति और धन प्राप्ति के लिए न जाने कौन-कौन से मार्ग अपनाते हैं. लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि केवल कुछ तस्वीरें आपके जीवन में सुख, (vastu tips for happiness) समृद्धि और धन (vastu tips for money in hindi) का मार्ग खोल सकती हैं. यहां आप जानेंगे कि आपको घर में किस तरह के चित्र लगाने चाहिए जिससे आपके जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ-साथ (vastu tips in hindi) धन की भी बरसात होने लगे. तो चलिए जानते हैं घर में किन तस्वीरों को लगाना शुभ माना जाता है.

इन तस्वीरों को लगाना है शुभ | Vastu Tips For Peaceful, Prosperous and Happy Home

राम दरबार

घर में जब ज्यादा सदस्य होते हैं तो सबके बीच मन- मुटाव या विवाद होना आम बात है. इसलिए श्री राम दरबार की तस्वीर लगाएं इससे घर में प्रजातंत्र की भावना प्रबल होती है और सभी का मान सम्मान करने की भावना आती है और परिवार के सदस्य के बीच प्रेम बढ़ता है.

मां लक्ष्मी

मां लक्ष्मी धन, दौलत और वैभव की प्रतीक है. इसलिए अगर आप घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाते हैं तो आपको कभी भी धन दौलत की कमी नहीं होगी. मां की आप पर विशेष कृपा बनेगी.

दौड़ते घोड़े की तस्वीर

अगर आप अपने घर की खिड़की पर दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगते हैं तो ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करते हैं.

मां सरस्वती की तस्वीर

सनातन धर्म में देवी सरस्वती को विद्या, बुद्धि, ज्ञान और विवेक की देवी माना जाता है. ऐसे में अगर आप सरस्वती मां की तस्वीर घर में लगाएंगे तो आपका विवेक हमेशा बना रहेगा.

Advertisement
स्वान

अगर आप अपने घर में अपार धन और समृद्धि चाहते हैं तो हंस की बड़ी सी तस्वीर जरूर लगाएं. माना जाता है कि इससे व्यक्ति हमेशा खुश रहता है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं.

                                                                                                        (प्रस्तुति- रौशनी सिंह)

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
MP CM Mohan ने कहा स्वच्छता में Madhya Pradesh का सबसे आगे होना सौभाग्य की बात | Banega Swasth India
Topics mentioned in this article