Varuthini Ekadashi 2026 Kab Hai: हिन्दू धर्म में हर एक एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री हरि की पूजा करने से जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और सुख-शांति बनी रहती हैं. पंचांग के अनुसार फिलहाल वैशाख का महीना चल रहा है और इस महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुनिथी एकादशी कहा जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अप्रैल में वरुथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और किन उपायों से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: 22 अप्रैल को शनि देव होंगे उदित, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, ज्योतिषाचार्य से जानें
कब है वरुथिनी एकादशी 2026?
वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल 2026 को मध्यरात्रि 1 बजकर 17 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 13 अप्रैल 2026 को मध्यरात्रि 1 बजकर 9 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा. साथ ही व्रत का पारण अगले दिन यानी 14 अप्रैल को किया जाएगा.
वरुथिनी एकादशी के उपाय
1. भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का उपाय
वरुथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आप यह उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आपको एकादशी पर पूजा के दौरान ताजे गन्ने के रस से श्री हरि का अभिषेक करना होगा. शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं.
2. तुलसी की करें पूजा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वरुथिनी एकादशी पर तुलसी पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन आप तुलसी की पूजा करें और घी का दीपक जलाएं. इसके बाद तुलसी चालीसा का पाठ करें. माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और सुख-शांति बनी रहती है.
3. करें लक्ष्मी मंत्र का जाप
वरुथिनी एकादशी पर लक्ष्मी जी की पूजा करना फलदायी माना जाता है. इस दिन आप विशेष रूप से 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.














