Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा पर मां लक्ष्‍मी हो जाएंगी प्रसन्‍न, बस कर लें ये 3 उपाय, नहीं होगी धन की कमी

Vaishakh Purnima remedies : वैशाख पूर्णिमा पर कुछ खास चीजें घर लाना बेहद शुभ माना जाता है, मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वैशाख माह की पूर्णिमा जरूर करें ये उपाय.

 Purnima 2026 : वैशाख पूर्णिमा का दिन बेहद खास और शुभ माना जाता है, खासकर जब ये शुक्रवार को पड़ता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं या घर में सुख-समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ खास चीजें घर लाना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

वैशाख पूर्णिमा पर घर लाएं ये शुभ वस्तुएं

वैशाख पूर्णिमा के दिन आप घर में चांदी का सिक्का ला सकते हैं, जिसे चंद्रमा और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि इस सिक्के को तिजोरी में रखने से धन-संपत्ति में वृद्धि होने की मान्यता है. इसके अलावा श्री यंत्र घर लाना भी बहुत शुभ माना गया है. विधि-विधान से पूजा कर इसे घर में स्थापित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. इस दिन भगवान बुद्ध की प्रतिमा लाना भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है. ध्यान मुद्रा में रखी गई प्रतिमा घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है.

क्यों नहीं समझ पाते लोग अपनी असली कीमत, गौतम बुद्ध की इस कहानी में छिपा है जवाब

इन चीजों से मिलेगा विशेष लाभ

आप इस दिन पीतल का हाथी भी घर ला सकते हैं, जो स्टेबिलिटी और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है. इसके साथ ही एकाक्षी नारियल लाना भी शुभ होता है. इसे घर या कार्यस्थल पर रखने से दरिद्रता दूर होने की मान्यता है.

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

चूंकि ये दिन शुक्रवार को पड़ रहा है, जो मां लक्ष्मी का प्रिय दिन होता है, इसलिए इस दिन कुछ खास चीजें घर लाना बेहद शुभ माना गया है. जैसे लघु नारियल, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सुहाग का सामान और गुलाब का फूल. इन सभी चीजों को घर में लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.इसके अलावा आप कौड़ी भी घर ला सकते हैं. इन्हें माता लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Exit Poll: ऐतिहासिक Voting के बीच MATRIZE EXIT POLL का बड़ा खुलासा! | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article