विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख मास की अमावस्या पर किस पूजा से बरसेगा लक्ष्मी-नारायण संग पितरों का अशीर्वाद

Vaishakh Amavasya Kab Hai: हिंदू धर्म में वैशाख मास की अमावस्या का क्या महत्व है? इस तिथि पर आखिर किन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है? वैशाख अमावस्या पर की जाने वाली पूजा और स्नान-दान से जुड़े सरल सनातनी उपायों के बारे में जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख मास की अमावस्या पर किस पूजा से बरसेगा लक्ष्मी-नारायण संग पितरों का अशीर्वाद
Vaishakh Amavasya Remedies: वैशाख अमावस्या के अूचक उपाय
NDTV

Vaishakh Amavasya Ke Upay: सनातन परंपरा में किसी भी मास के कृष्णपक्ष की 15वीं तिथि अमावस्या कहलाती है. हिंदू धर्म में इस​तिथि को स्नान-दान से लेकर पूजा-पाठ से लेकर अत्यधिक फलदायी माना गया है. अमावस्या का महत्व तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है जब यह वैशाख मास में पड़ती है. इस पावन मास में पड़ने वाली अमावस्या तिथि पर किए जाने वाले स्नान-दान और पूजा-पाठ से श्रीहरि की विशेष कृपा बरसती है. जिस अमावस्या पर शनिदेव, धन की देवी मां लक्ष्मी और पितरों का आशीर्वाद बरसता है, आइए उससे जुड़ी पूजा के सरल सनातनी उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

इस पूजा से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद 

Latest and Breaking News on NDTV

यदि आपको ​कुंडली में स्थित पितृदोष के चलते तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा हो या फिर आपको पितरों के आशीर्वाद की कामना हो तो वैशाख मास की अमावस्या पर गंगा नदी जैसे जलतीर्थ पर जाकर विशेष रूप से स्नान, दान, तर्पण और संध्या के समय अपने घर की दक्षिण दिशा में चौमुखा दीया जलाना चाहिए. साथ ही साथ इस तिथि पर पितृसूक्त या पितृकवच का पाठ भी करें. 

पाप से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति का उपाय

Latest and Breaking News on NDTV

वैशाख मास की अमावस्या पर जाने-अनजाने में किए गये पाप और तमाम तरह के दोष को दूर करने के लिए काली ची​टियों को खाने के लिए आटे में चीनी मिलाकर डालना चाहिए. वैशाख अमावस्या के इस उपाय से पाप से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होगी. 

कालसर्प दोष का अचूक उपाय

Latest and Breaking News on NDTV

यदि कुंडली में स्थित कालसर्प दोष के चलते आपको तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा हो तो  आपको इससे मुक्ति पाने के लिए वैशाख अमावस्या पर किसी शिवालय में जाकर विधि-विधान से शिव पूजन करना चाहिए तथा चांदी से बने नाग-नागिन अर्पित करना चाहिए. पूजा के बाद चांदी के नाग-नागिन को किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार पूजा के इस उपाय से कालसर्प दोष से कष्ट दूर होते हैं. 

मछलियों से जुड़ा करें ये सरल उपाय

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आप तमाम तरह की समस्याओं से परेशान चल रहे हैं और बहुत कोशिशों के बाद भी उसका समाधान न हो पा रहा हो तो अपने जीवन से जुड़े ऐसे कष्टों को दूर करने के लिए वैशाख अमावस्या वाले दिन किसी पवित्र जलतीर्थ जैसे नदी, सरोवर या नहर आदि के पास जाकर मछलियों को आटके की गोली खिलानी चाहिए. 

वैशाख अमावस्या पर करें शनि का ये उपाय 

Latest and Breaking News on NDTV

यदि आपके जीवन में शनिदेव सनसनी फैला रहे हों और आपको तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा हो तो शनि संबंधी दोष को दूर करने के लिए वैशाख अमावस्या पर पीपल पेड़ की जड़ में जल देकर वहां पर सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए. साथ ही साथ इस दिन जरूरतमंद लोगों को काला छाता, काला जूता, काली उड़द की दाल, अन्न-वस्त्र एवं अपने सामर्थ्य के अनुसार धन का दान करना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com