Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 23 March 2026: मेष का बढ़ेगा कारोबार तो कर्क की होगी ​करियर में तरक्की, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 23 March 2026: आज सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है, जिसके कारण मेष और कर्क राशि को पूरे दिन किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन मिथुन और तुला राशि को अपनी सेहत और संबंध का विशेष ख्याल रखन होगा. आज आपका कैसा बीतेगा दिन, जानने के लिए जरूर पढ़ें 23 मार्च 2026 का पूरा राशिफल.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 23 March 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 23 मार्च 2026 का पूरा राशिफल.
NDTV

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 23 March 2026: आज चैत्र मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है, जिसके कारण आज मेष, कर्क और सिंह जैसी राशियों के लिए पूरा दिन गुडलक लिए रहने वाला है. आज इन राशियों को घर और बाहर दोनों जगह सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी. करियर-कारोबार में मनचाहा लाभ होगा, लेकिन यदि बात करें मिथुन और तुला राशि की तो इन्हें आज जहां सेहत संबंधी कष्ट तो वहीं संबंधों को लेकर तनाव हो सकता है. आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन? आज किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने दिन को शुभ और लाभप्रद बना सकत हैं, जानने के लिए पढ़े 23 मार्च 2026, सोमवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इस कारण कार्यस्थल पर भी आप अपने काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे. व्यापार बढ़ाने की योजना पर काम कर पाएंगे. आर्थिक विषयों से संबंधित योजना व्यवस्थित तरीके से बना सकेंगे. आय में वृद्धि होगी. कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिल सकेगा. उनकी कला की सराहना होगी. परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन और अच्छे पल गुजार सकेंगे. नकारात्मक विचार से दूर रहें.

वृषभ (Taurus)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आपका दिन ताजगी और उत्साह से भरपूर रहेगा. आज आप अपने कार्यस्थल पर भी ऊर्जावान बने रहेंगे. आप सही समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आप आनंद अनुभव कर सकेंगे. दोस्तों और सगे-सम्बंधियों से उपहार मिल सकेगा. आपका दिन यात्रा में भी गुजर सकता है. आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा पाएंगे. आर्थिक लाभ हो सकता है. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी.

मिथुन (Gemini)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज संयमित व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेगा. आपकी वाणी और व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हो इस बात का ध्यान रखें. शारीरिक कष्ट मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे. सिर दर्द या जोड़ों के दर्द से आप परेशान रह सकते हैं. परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा. आंख में पीड़ा होगी. खर्च अधिक रहेगा. आध्यात्मिक व्यवहार से मानसिक शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर आज आप केवल अपने काम पर ध्यान रखें. व्यापार में नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी.

Advertisement

कर्क (Cancer)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज कोई नया काम शुरू करने और आर्थिक योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है. व्यापार में लाभ हो सकता है. नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है. आय में वृद्धि होने से संतोष और खुशी का अनुभव करेंगे. मित्रों तथा रिश्तेदारों से अच्छे समाचार मिल सकते हैं. शुभ अवसर आएंगे. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. रोमांस के लिए समय अच्छा है. सुखी दांपत्यजीवन व्यतीत कर सकेंगे.

सिंह (Leo)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. नौकरी तथा व्यवसाय के लिए लाभदायक और सफल दिन है. आप कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे. भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका काम सरलतापूर्वक पूरा होगा. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. पदोन्नति की संभावना रहेगी. पिता से लाभ होगा. जमीन तथा वाहन संबंधी कामकाज के लिए समय अनुकूल है. स्पोर्ट्स और कला के क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उत्तम समय है.

Advertisement

कन्या (virgo)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा. किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बनेंगे. विदेश गमन के लिए नए अवसर निर्मित होंगे. भाई-बंधुओं से लाभ होगा. ऑफिस में अधिकारियों से वाद-विवाद ना करें. आर्थिक लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आपकी आय में बढ़ोतरी के मार्ग खुलेंगे. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक है.

तुला (Libra)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े या विवाद हो सकते हैं. क्रोध पर संयम आवश्यक होगा. गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं. व्यापार में प्रतियोगियों से संभलकर रहना होगा. हालांकि धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है. आकस्मिक धन लाभ से मन प्रसन्न हो सकता है. आय के साथ व्यय भी होगा. भोजन में विलंब से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम फलदायी है. दोपहर के बाद परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है. व्यापार में नए ग्राहक बनने से आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कोई नया और महत्वपूर्ण काम मिल सकता है. इसके साथ मित्रों, सगे संबंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है. सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा. आप खुश रहेंगे. इनकम के सोर्स बढ़ने से राहत भी महसूस कर सकते हैं. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे.

धनु (Sagittarius)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा और लाभदायक लग रहा है. आपको वित्तीय लाभ हो सकता है. सहकर्मी और सेवकों से सहायता मिलेगी. सभी काम में सफलता और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे. आपके विरोधी पराजित होंगे. व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है. आज मित्रों से मिलना होगा. भाग्य आपके साथ है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. किसी नए ऑनलाइन कोर्स की ओर भी उनकी रुचि हो सकती है.

Advertisement

मकर (Capricorn)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा. ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे. आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य ना करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा. संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर में बड़ों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कार्यालय में उच्च अधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पड़ेगा. निरर्थक व्यय बढ़ेगा. संतान के साथ मतभेद होंगे. तनाव के कारण आप भी कमजोरी महसूस करेंगे.

कुंभ (Aquarius)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और आप मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे. कार्यालय में आपका मन नहीं लगेगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. आज सौंदर्य प्रसाधन खरीदने पर पैसा खर्च होगा. जमीन,मकान या वाहन आदि के पेपर्स बनाने में आज सावधानी रखें. किसी तरह का नुकसान होने की आशंका लगी रहेगी. परिजनों के साथ विवाद टालने के लिए जरूरी है कि आप ज्यादातर समय मौन रहें.

Advertisement

चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मार्च, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा. व्यापारियों को पार्टनरशिप से लाभ होने वाला है. नौकरी में अधीनस्थ आपको विशेष सहयोग देंगे. दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा. मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात होगी. प्रेमीजनों का प्रेम अधिक प्रगाढ़ होगा. सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा. हालांकि दोपहर के बाद स्थितियों में परिवर्तन आएगा. इस दौरान आपको धैर्य के साथ काम करना होगा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल के Nuclear Site पर ईरान का बड़ा हमला | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon