Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 14 February 2026: कर्क के पूरे होंगे सारे काम तो धनु को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 14 February 2026: आज शनिवार को चंद्रमा धनु राशि में हैं, जिसके कारण आज मिथुन, कर्क, तुला और धनु जैसी राशियों के लिए पूरा दिन शुभता और सौभाग्य को लिए रहने वाला है. करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार तक आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए पढ़ें 14 फरवरी 2026, शनिवार का पूरा राशिफल.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 14 February 2026: कर्क के पूरे होंगे सारे काम तो धनु को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल
NDTV

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 14 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि यानि प्रदोष व्रत वाले दिन चंद्रमा धनु राशि में हैं, जिसके कारण आज मिथुन, कर्क, तुला और धनु राशि के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है. आज इन राशियों को करियर से लेकर कारोबार तक में मनचाही प्रगति और लाभ प्राप्त होगा. आज इन राशियों का पूरा दिन जहां खुशियों भरा रहेगा, वहीं मेष, वृषभ, कन्या और मकर जैसी राशियों को कामकाज से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. इन राशियों को आज अपने काम सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी. आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें 14 फरवरी 2026, शनिवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है. आपका क्रोध किसी भी काम या संबंध को बिगाड़ने का कारण बन सकता है. शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई काम करने के लिए प्रेरित नहीं होगा. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी. तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है. नौकरी या व्यवसाय के स्थान या घर पर किसी से मनमुटाव होगा.

वृषभ (Taurus)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. काम में विलंब से सफलता मिलेगी. शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे. अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी. प्रवास में विघ्न आने की आशंका बनी रहेगी. आपको नए काम आरंभ नहीं करने की सलाह दी जाती है. खान-पान का ध्यान रखें. योग और ध्यान से आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं. प्रेम जीवन में अपने प्रिय से किसी बात पर मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें.

मिथुन (Gemini)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज का दिन आनंद-प्रमोद में गुजरेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे. मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे. स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे. नए वस्त्रों की खरीदी भी होगी. वाहन सुख भी मिलेगा. आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं.

कर्क (Cancer)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आज आपको सफलता और आनंद की प्राप्ति होगी. घरेलू वातावरण सुख और शांतिवाला होगा. नौकरी में लाभ हो सकता है. आप विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. आपके काम की कद्र होगी. मित्रों के साथ आनंद के पल बिता सकेंगे. जीवनसाथी के साथ आपके विचार मिलेंगे. आप घर की जरूरत पर पैसा खर्च कर सकते हैं. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी. अपने प्रिय के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा.

सिंह (Leo)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज रचनात्मक और कला संबंधी काम के लिए दिन श्रेष्ठ है. आप लेखन, फोटोग्राफी, संगीत या नृत्य में रुचि ले सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नया काम मिल सकता है. व्यापार में भागीदार के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे. स्नेहीजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. मानसिक एकाग्रता के लिए अपने गुस्से पर संयम रखें.

Advertisement

कन्या (virgo)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज आपको विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा. शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है. माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता होगी. पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है. स्थायी संपत्ति, वाहन से संबंधित समस्याएं हो सकती है. अनावश्यक रूप से कहीं धन खर्च हो सकता है.

तुला (Libra)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आप का दिन शुभ फलदायी होगा. परिजनों और भाई-बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे. जीवनसाथी के साथ घर की समस्या पर चर्चा होगी. किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा. धन लाभ के योग हैं. विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे. यात्रा का आयोजन होगा. नए काम के लिए दिन शुभ है. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. पूंजी निवेशकों के लिए दिन अच्छा है. आज का दिन भाग्यवृद्घि का है. आप समय पर सभी काम कर पाएंगे.

Advertisement

वृश्चिक (Scorpio)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. सगे-संबंधियों और मित्रों का आगमन होगा. स्वादिष्ट भोजन मिलेगा. धार्मिक काम के पीछे धन खर्च होगा. आभूषणों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी. अपनी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे. धन लाभ होगा. कुटुंबजनों के साथ सुखद चर्चा होगी. विद्यार्थियों को निश्चितरूप से सफलता मिलेगी. आज किसी नए काम की शुरुआत भी हो सकती है.

धनु (Sagittarius)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज व्यापारियों को विशेष लाभ होगा. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ मिलेगा. घर पर कोई मांगलिक काम हो सकता है. स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा. आर्थिक लाभ होगा. जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. इस कारण कार्यस्थल पर आपके काम समय पर पूरे होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपनी पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे. 

Advertisement

मकर (Capricorn)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से व्यस्तता रहेगी तथा इसके पीछे खर्च भी होगा. कोर्ट-कचहरी से संबंधित काम सामने आएंगे. व्यावसायिक काम में बाधा होगी. परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा. परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलने से निराशा का भी अनुभव होगा. हालांकि दोपहर के बाद आपकी मानसिक स्थिति में परिवर्तन होगा.

कुंभ (Aquarius)

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज आप नए काम की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे. नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी. मित्र आपकी प्रगति में सहायक होंगे. आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. रमणीय स्थलों पर जाने का मौका मिलेगा. समाज में ख्याति बढ़ेगी. संतान की प्रगति होगी. पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा. अविवाहितों के रिश्ते की कहीं बात चल सकती है.

Advertisement

आज चंद्रमा की स्थिति 14 फरवरी, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी है. आज आपके सभी कामों में सफलता मिलेगी. अधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा. व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी. पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा. कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा. आरोग्य अच्छा रहेगा. सरकार से लाभ होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पदोन्नति के योग हैं. सांसारिक जीवन आनंदमयी रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Delhi Accident Breaking News: दिल्ली में विजय चौक पर सेवा तीर्थ के सामने दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत