श्रावण की तीसरी सोमवारी पर देवघर के बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी है. देर रात से ही जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगने लगी थी. श्रावण की तीसरी सोमवारी को दिन और तिथि के दृष्टिकोण से विशिष्ट माना जा रहा है. श्रावण शुक्ल पक्ष की पहली और सावन मास की तीसरी सोमवारी (Third Sawan Somwar) के साथ-साथ आज विनायकी चतुर्थी है जिसे गणेश चतुर्थी भी कहते हैं. दिन और तिथि के अनुसार इसे शिव आराधना के लिए एक अच्छा संयोग माना जा रहा है.
जानकारों के अनुसार, आज के दिन गणेश जी पर दूर्वा और मधु अपर्ण करने के साथ-साथ भोलेनाथ को दूध, घी, दही, मधु और गंगाजल से स्नान कराने से सभी रुका कार्य पूर्ण होगा. खासकर आज गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना करने से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी. इन्ही सब कारणों से आज की सोमवारी का खास महत्व है. यही कारण है कि आज श्रद्धालुओं की कतार मंदिर परिसर से कुमैठा तक लगभग 18 किलोमीटर दूर तक पहुंच चुकी है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुबह 4 बजकर 6 मिनट से जलार्पण शुरू हो गया है. इतनी बड़ी तादाद में जलार्पण के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है. इसके लिए प्रशासन द्वारा अतिरिक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. देर रात से ही खुद उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा पूरे गतिविधि और रूट लाइन का जायजा और मोनिटरिंग कर रहे है. तीसरी सोमवारी पर देवघर में साढ़े तीन लाख की भीड़ जुटने की उम्मीद की जा रही है.
पंडित दुर्लभ मिश्र, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित, बाबा मंदिर और नमन प्रियेश लकड़ा, उपायुक्त, देवघर से हुई बातचीत पर आधारित.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं