Surya Grahan: जब सदी के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण से छा जाएगा धरती पर अंधेरा, जानिए कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण?

Surya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा. यह ग्रहण 6 मिनट 23 सेकंड तक चलेगा. इस दौरान धरती पर अंधेरा छा जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Surya Grahan, solar Eclipse timing in india
file photo

Surya Grahan 2026: साल 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. 12 अगस्त 2026 को साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. फरवरी और मार्च में हुए सूर्य और चंद्र ग्रहण के बाद, अब अगस्त महीने में यह सूर्य ग्रहण आकाश में दिखाई देगा. यह खबर आकाश प्रेमियों, ज्योतिषाचार्यों और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए खास है, जो ऐसे दुर्लभ खगोलीय घटनाओं को देखने और रिकॉर्ड करने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं. इस असाधारण खगोलीय घटना की सबसे खास बात इसकी अवधि है, जो असामान्य रूप से बहुत लंबी है. जहां सामान्य पूर्ण सूर्यग्रहण की अवधि 3 मिनट तक होती है, वहीं यह ग्रहण 6 मिनट 23 सेकंड तक चलेगा. चलिए आपको बताते हैं दूसरा सूर्य ग्रहण कब और किस समय लगेगा.

सूर्य ग्रहण 2026 कब लगेगा?

12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा. यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण कर्क राशि में और आश्लेषा नक्षत्र के अंतर्गत घटित होगा. यह सूर्य ग्रहण खगोलीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, इसलिए लोग इसे देखने और इससे जुड़ी जानकारी जानने के लिए पहले से ही उत्सुक हैं.

सूर्य ग्रहण 2026 समय (Surya Grahan 2026)

  • तारीख- 12 अगस्त 2026
  • समय- रात 09:04 बजे से लेकर 13 अगस्त 2026 की सुबह 04:25 बजे तक

क्या भारत में सूतक काल लगेगा?

इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसी वजह से भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यानी इस दिन पूजा‑पाठ, धार्मिक कार्य और रोजमर्रा के काम पर कोई रोक नहीं रहेगी.

क्या सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

भारत में यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. यह जानकर कुछ लोगों को निराशा हो सकती है, लेकिन जो लोग इस खगोलीय घटना को देखना चाहते हैं, वे NASA की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए इसे ऑनलाइन देख सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- Second Chandra Grahan 2026: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा, जानें समय और क्या भारत में दिखेगा?

सूर्य ग्रहण 2026 किन देशों में दिखेगा?

यह सूर्य ग्रहण निम्न देशों और क्षेत्रों में देखा जा सकेगा. जैसे- यूरोप के कई देश, कनाडा, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आर्कटिक क्षेत्र, उत्तरी स्पेन और अटलांटिक महासागर और रूस का उत्तर‑पूर्वी हिस्सा आदि.

Advertisement
सूर्य ग्रहण कैसे देखें?

कभी भी नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण न देखें, इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है.केवल सोलर फिल्टर वाले चश्मे या NASA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट पर लाइव प्रसारण के जरिए ही ग्रहण देखें.

Featured Video Of The Day
Repolling in Falta: फाल्टा में क्यों रद्द हुआ मतदान? जानें पूरी कहानी
Topics mentioned in this article