विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Dec 04, 2023

Surya Grahan 2024: अप्रैल के महीने में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए तिथि और खासियत 

Solar Eclipse: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में लगने वाला है. जानिए यह किस तरह का सूर्य ग्रहण होगा और कहां-कहां से देखा जा सकेगा. 

Read Time: 3 mins
Surya Grahan 2024: अप्रैल के महीने में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए तिथि और खासियत 
Surya Grahan Date: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण. 

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण का विशेष खगोलीय और धार्मिक महत्व होता है. साल 2024 में भी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं. इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) होंगे और 2 चंद्र ग्रहण होने वाले हैं. सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य से गुजरता है. जानिए साल 2024 में किस दिन लगेगा पहला सूर्य ग्रहण, यह किस तरह का ग्रहण होगा, कहां-कहां से दिखेगा और धार्मिक आधार पर इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं.

Marriage Rituals: विवाह के दौरान लिए गए 7 वचनों का यह होता है अर्थ, जन्मों के साथ का दिया जाता है वादा

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण | First Solar Eclipse Of Year 2024

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल के दिन लगेगा. भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 9:12 pm से 1:25 am तक लगेगा और दिखाई देगा. इस ग्रहण के दिखने का पूरा समय 4 घंटे 39 मिनट होगा. यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होने वाला है. पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरता है और सूर्य का प्रकाश चंद्रमा से ढक जाता है. इससे पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया दिखने लगती है और सूर्य पूरी तरह से दिखना बंद हो जाता है. 

कहां-कहां से देखा जा सकेगा यह ग्रहण 

इस सूर्य ग्रहण को प्रशांत महासागर, नॉर्थ पोल, साउथ पोल, साउथ अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ-वेस्ट यूरोप और ईस्ट एशिया से देखा जा सकेगा. 

क्या भारत से दिखेगा सूर्य ग्रहण 

साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण को भारत (India) से नहीं देखा जा सकेगा. जिस समय सूर्य ग्रहण लग रहा होगा उस समय भारत में रात हो रही होगी. 

ग्रहण का सूतक काल लगेगा या नहीं 

सूर्य ग्रहण का सूतक काल (Sutak Kaal) अशुभ समय माना जाता है और इस समय कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत से नहीं देखा जा सकेगा इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इसका अर्थ है कि भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
क्या आप भी चढ़ाते हैं शिवलिंग पर सुपारी, तो जानें इसके प्रभाव
Surya Grahan 2024: अप्रैल के महीने में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए तिथि और खासियत 
गणेश भगवान को चढ़ाइए ये 3 खास फूल, प्रिय हैं प्रभु को ये, फिर हर मनोकामना हो जाएगी पूरी
Next Article
गणेश भगवान को चढ़ाइए ये 3 खास फूल, प्रिय हैं प्रभु को ये, फिर हर मनोकामना हो जाएगी पूरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;