Surya Grahan 2021 Date: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने वाला है. ये ग्रहण ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को लगेगा. इसी दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती भी है. इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक महत्व काफी बढ़ गया है. सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य के लगभग 97 प्रतिशत हिस्से को कवर करेगा. यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. बता दें कि इस साल का यह दूसरा ग्रहण है. इससे पहले 26 मई को चंद्र ग्रहण लगा था और 15 दिन के भीतर 10 जून को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है.
सूर्य ग्रहण 2021 कहां दिखाई देगा?
- उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस के लोग वलयाकार सूर्य ग्रहण देख सकेंगे, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है.
- आंशिक सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप और उत्तरी एशिया के अधिकांश हिस्सों में देखा जाएगा.
- अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वी राज्यों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या सूतक काल लगेगा?
आमतौर पर ग्रहण शुरू होने से 8 घंटे पहले सूतक काल लगता है. लेकिन 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक होगा, इसलिए इस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा, जिसके चलते मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं किए जाएंगे.
क्या होता है सूर्य ग्रहण
दरअसल, यह एक खगोलीय घटना है. असल में ऐसा तब होता है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा के आ जाने के कारण सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है. इस वजह से इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं