Sindoor Khela 2022 Date: नवरात्रि का सिंदूर खेला होता है बेहद खास, जानें इस रस्म को मनाने का सही तरीका

Sindoor Khela 2022: सिंदूर खेला का रस्म विजयादशमी के दिन मानाया जाता है. इस बार सिंदूर खेला 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

Advertisement
Read Time: 20 mins
Sindoor Khela in Bengal: बंगाल में विवाहित महिला दशहरा के दिन सिंदूर खेला का रस्म निभाती हैं.

Sindoor Khela 2022 Date, Time, Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन यानी आश्विन शुक्ल की दशमी तिथि को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन (Durga Visarjan 2022) किया जाता है. इस दिन देश में कई स्थानों पर सिंदूर खेला (Sindoor Khela) मनाया जाता है. बंगांल में दूर्गा पूजा के आखिरी दिन सिंदूर खेला (Sindoor Khela 2022) का रस्म निभाया जाता है. जिसमें मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया जाता है. बंगाल (Sindoor Khela in Bengal) में बंगाली समुदाय द्वारा का विजयादशमी (vijayadashami 2022) के दिन सिंदूर खेला की रस्म काफी पुरानी है. इस बार सिंदूर खेला 5 अक्टूबर, 2022 को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला का रस्म किस प्रकार निभाया जाता है और इसके लिए शुभ मुहूर्त और सही विधि क्या है. 

कैसै निभाया जाता है सिंदूर खेला का रस्म | How to celebrate Sindoor Khela 2022


बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन सिंदूर खेला का रस्म (Sindoor Khela) निभाया जाता है. इस रस्म के दौरान विवाहित महिलाएं पान के पत्तों के मां दुर्गा के गालों को स्पर्श करती हैं. इसके बाद पान के पत्तों में सिंदूर रखकर मां दुर्गा (Maa Durga) की मांग भरी जती है. साथ ही मां दुर्गा के मस्तक पर भी सिंदूर लगाया जाता है. इसके बाद महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और मां दुर्गा से पति की लंबी आयु के लिए प्रर्थना करती हैं. सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है.

Dussehra 2022: दशहरा पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग, जानें पूजा के लिए मुहूर्त और महत्व

सिंदूर खेला 2022 में कब है | Sindoor Khela 2022 Kab hai

शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) के अंतिम दिन यानी विजयादशमी (vijayadashami 2022) पर बंगाल में विवाहित महिलाओं द्वारा सिंदूर खेला का रस्म निभाया जाता है. इस साल यानी 2022 में सिंदूर खेला 05 अक्टूबर को है. बंगाली समुदाय की मान्यता के अनुसार इस परंपरा का निर्वाह करने से अखंड सौभाग्या का वरदान प्राप्त होता है. 

Advertisement

बेहद पुरानी है सिंदूर खेला की परंपरा

बंगाल में सिंदूर खेला की परंपरा 450 साल पुरानी है. सिंदूर खेला की शुरुआत बंगाल से हुई. नवरात्रि के आखिरी दिन लोग धुनुची नृत्य करके मां को प्रसन्न करती हैं. 

Advertisement

विजयादशमी शुभ मुहूर्त | vijayadashami 2022 Shubh Muhurat

  • विजयादशमी बुधवार, अक्टूबर 5, 2022
  • विजय मुहूर्त - 02:07 पी एम से 02:54 पी एम
  • बंगाल विजयादशमी बुधवार, अक्टूबर 5, 2022 को
  • अपराह्न पूजा का समय - 01:20 पी एम से 03:41 पी एम

Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा पर इस खीर से लगाएं मां लक्ष्मी को भोग, साल भर तक होती रहेगी तरक्की!

Advertisement


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अहमदाबाद में नवरात्रि उत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी​

Featured Video Of The Day
Mumbai Hit & Run Case: फरार आरोपी के पिता को क्यों मिली बेल ? वकील ने दी जानकारी