Shukra Pradosh Vrat 2023: कार्तिक माह का प्रदोष व्रत बेहद खास माना जा रहा है. माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन धनतेरस और शुक्रवार का संयोग बन रहा है. धनतेरस (Dhanteras) और शुक्रवार दोनों ही धन की देवी लक्ष्मी जी (Goddess Lakshmi) की पूजा के लिए खास महत्व रखते हैं. शुक्र प्रदोष व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है. आइए जानते हैं कब है कार्तिक माह का प्रदोष व्रत, उस दिन कौनसा शुभ संयोग बन रहा है और पूजा किस तरह की जा सकती है.
Tulsi Vivah 2023: नवंबर में इस दिन पड़ रहा है तुलसी विवाह, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
कब है कार्तिक माह में प्रदोष व्रत
हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत 10 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा. इस दिन धनतेरस भी है. यही नहीं, इस बार कार्तिक माह में 2 शुक्र प्रदोष व्रत का योग बन रहा है. इससे व्रत करने वालों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. कार्तिक माह का दूसरा प्रदोष व्रत 24 नवंबर, शुक्रवार को है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. प्रदोष व्रत की पूजा (Pradosh Vrat Puja) शाम को होती है. पूजा का शुभ मूहूर्त 10 नवंबर को शाम 5 बजकर 30 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक है.
24नवंबर को प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्तकार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 नवंबर को शाम 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 25 नवंबर को 5 बजकर 22 मिनट तक है. पूजा का शुभ मूहूर्त 24 नवंबर को रात 7 बजकर 6 मिनट से रात 8 बजकर 6 मिनट तक है.
प्रदोष व्रत का महत्वमान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने से आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है. प्रदोष काल IPradosh Kaal) में शिवलिंग का दूध और शहद से अभिषेक करना चाहिए. इस दिन आठ दिशाओं में आठ दीये जलाने से घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं