Shukra Aditya Yoga: सभी ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं. इससे योग का निर्माण होता है. ग्रहों के गोचर का सभी राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. ग्रहों के राजा कहलाने वाले सूर्य और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह के एक ही राशि में गोचर (Rashi Gochar) करने से अद्भुत शुक्रादित्य योग का निर्माण हो गया है. ग्रहों के राजा कहलाने वाले सूर्य और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र के एक ही राशि में विराजमान होने से यह खास योग बना है. सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं और शुक्र 19 मई को वृषभ राशि में पहुंच चुके हैं. यह युति 12 जून तक बनी रहने वाली है. यह अद्भुत योग लंबे समय के बाद बना है और कुछ राशियों (Zodiac Signs) पर बहुत अच्छा प्रभाव डालने वाला है. जानिए किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा यह योग.
Jyeshtha Amavasya 2024: इस दिन मनाई जाएंगी ज्येष्ठ अमावस्या, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त
किन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा शुक्रादित्य योग
वृषभ राशि - शुक्रादित्य योग वृषभ राशि में बनने के कारण इस राशि के लिए बहुत शुभ प्रभाव वाला है. वृषभ राशि (Taurus) के जातकों की जीवन के हर क्षेत्र में तारीफ होने वाली है. उनके काम को सराहना मिलेगी. ऐसे जातक जो जॉब करते हैं उन्हें प्रमोशन मिल सकता है. मनोबल ऊंचा रहने के कारण हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. पारिवारिक जीवन भी बेहतर होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिथुन राशि - शुक्रादित्य योग से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है. इस राशि के जातकों को नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में मुनाफा होगा. व्यवसाय बढ़ाने के लिए देश के वीर जा सकते हैं. नौकरी करने वालों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या प्रेम संबंध बेहतर हो सकते हैं.
सिंह राशि - शुक्रादित्य योग सिंह राशि (Leo) वालों के लिए भी शुभ है. इस समय वेतन में वृद्धि की खबर मिल सकती है. काम करने वालों को काम के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे. जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो जीवन पर गहरा प्रभाव डालने वाला साबित होगा. इसके साथ ही अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग भी बन रहे हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं