Shivling puja Vidhi : देवों के देव महादेव की अगर आप सच्चे मन से पूजा अर्चना करते हैं, तो फिर आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. सोमवार के दिन व्रत (somvar puja) करने और शिवलिंग का अभिषेक (shivling abhishek kaise karen) करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. लेकिन शिवलिंग की पूजा करने से पहले आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है नहीं तो फिर भोलेनाथ की पूजा सफल नहीं मानी जाती है. कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी चीजों को शिवलिंग पर चढ़ा देते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ना शुरू हो जाता है. इसलिए आइए जानते हैं शिवलिंग का अभिषेक करते समय किन चीजों को अर्पित करने से बचना चाहिए.
हनुमान जी के इन 8 भक्तिमय मंत्रों का मंगलवार और शनिवार को करें जाप, सारे संकट बजरंग बली करेंगे दूर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिवलिंग अभिषेक में क्या न चढ़ाएं - What not to offer during Shivling Abhishek
- अगर आप शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो फिर आपको तुलसी की पत्तियां (tulsi patti ) नहीं अर्पित करनी चाहिए. कहा जाता है कि तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं और उन्होंने शंखचूड़ नाम के राक्षस को वरदान दिया था, लेकिन भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से शंखचूड़ का वध कर दिया था. इसलिए शिव जी की पूजा में तुलसी अर्पित करना वर्जित है.
- वहीं, शिव जी को केतकी और केवड़े का फूल (kevda phool) भी नहीं अर्पित करना चाहिए. इसके पीछे पौराणिक मान्यता है कि एक बार ब्रह्मा जी ने केतकी के फूल को साक्षी मानकर भगवान शिव से झूठ बोला था. यह बात जब शिव जी को पता चली तो उन्होंने केतकी और केवड़े के फूल को अपनी पूजा से वर्जित कर दिया.
- नारियल का पानी भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ा सकते हैं. लेकिन पूजा में प्रयोग कर सकते हैं. कुमकुम, रोली और सिंदूर भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए. क्योंकि भोलेनाथ को वैराग्य और तपस्या का प्रतीक माना जाता है. इसलिए सिंगार का सामान अर्पित करने की मनाही है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं