Shanidev Bhajan: शनि देव के भजन, जिन्हें सुनकर प्रभु होते हैं बेहद प्रसन्न

Shanidev Bhajan: माना जाता है कि इंसान के अच्छे और बुरे कर्मों के पीछे शनि देव ही हैं. जीवन के संकटों को दूर करने के लिए शनि देव को प्रसन्न किया जाता है. शनि देव (Shani Dev) को प्रसन्न करने के लिए भजन (Bhajan) भी किए जाते हैं.

Advertisement
Read Time: 6 mins
S

Shanidev Bhajan: मान्यतानुसार शनि देव (Shai Dev) भगवान सूर्य (Surya Dev) और छाया के पुत्र हैं. कहा जाता है कि शनि देव (Shani Dev) बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) के भक्त थे. माना जाता है कि इंसान के अच्छे और बुरे कर्मों के पीछे शनि देव ही हैं. जीवन के संकटों को दूर करने के लिए शनि देव को प्रसन्न किया जाता है. शनि देव (Shani Dev) को प्रसन्न करने के लिए भजन (Bhajan) भी किए जाते हैं. माना जाता है कि इसे सुनकर शनि देव प्रसन्न होते हैं. 

शनि देव भजन (Shanidev Bhajan) 

जय जय शनि देव महाराज
जन के संकट हरने वाले 
तुम सूर्य पुत्र बलिधारी
भय मानत दुनिया सारी 
साधत हो दुर्लभ काज

तुम धर्मराज के भाई
जब क्रूरता पाई
घन गर्जन करते आवाज
जय जय शनि देव महाराज

तुम नील देव विकराली
है साँप पर करत सवारी 
कर लोह गदा रह साज
जय जय शनि देव महाराज

तुम भूपति रंक बनाओ
निर्धन स्रछंद्र घर आयो
सब रत हो करन ममताज
जय जय शनि देव महाराज

राजा को राज मितयो
निज भक्त फेर दिवायो
जगत में हो गई जय जयकार
जय जय शनि देव महाराज

तुम हो स्वामी हम चरणं
सिर करत नमामी जी
पूर्ण हो जन जन की आस
जय जय शनि देव महाराज

जहां पूजा देव तिहारी
करें दीन भाव ते पारी
अंगीकृत करो कृपाल
जय जय शनि देव महाराज

कब सुधि दृष्टि निहरो
छमीये अपराध हमारो
है हाथ तिहारे लाज
जय जय शनि देव महाराज

हम बहुत विपत्ति घबराए 
शरणागत तुम्हरी आए

प्रभु सिद्ध करो सब काज
जय जय शनि देव महाराज

यहां विनय करे कर जोर के, भक्त सुनावे जी

तुम देवन के सिरताज, जय जय शनि देव महाराज

जय जय शनि देव महाराज, जन के संकट हरने वाले

शनि देव भजन (कृपा करो हे शनि देव)

कृपा करो हे शनि देव, कृपा करो हे शनि देव
मझधार में है नैय्या, मझधार में है नैय्या

कृपा करो हे शनि देव कृपा करो हे शनि देव
कृपा करो हे शनि देव कृपा करो हे शनि देव

नादानी में अनजाने में हो गई भूली
मन ये पावन हो जाये जो चरण तुम्हरे छू ले
चरणों में तेरे आये उपकार करो, कृपा करो हे शनि देव

कृपा करो हे शनि देव..

तुमसे है ये हे प्रार्थना प्रभु

बुद्धि में हो सुद्धि सुख में होवै वृद्धि

शरण मैं तेरे आई उद्दार करो

कृपा करो हे शनि देव

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Latur News: Hostel में जहरीला खाना खाने से 50 छात्राएं बीमार, खाने में छिपकली के होने का आरोप
Topics mentioned in this article