Body Parts Twitching Indication: शरीर के अंग फड़कने का मतलब
NDTV
Shakun Shastra Ke Anusar Ang Fadakne Ka Matlab: हिंदू मान्यता के अनुसार जीवन में जो कुछ भी घट रहा है, उसके अपने मायने हैं और तमाम तरह की गतिविधियों के बीच न सिर्फ प्रकृति बल्कि पशु-पक्षी और मनुष्य का खुद का शरीर भी भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत देता है. किसी भी मनुष्य की आंख, कान, नाक आदि का फड़कने के पीछे क्या मायने होते हैं? क्या एक अंग के फड़कने का मतलब किसी के लिए शुभ और किसी के लिए अशुभ साबित हो सकता है? आइए शकुन शास्त्र के जरिए अंगों के फड़कने से मिलने वाले संकेत के बारे में विस्तार से जानते हैं.
- शकुन शास्त्र के अनुसार अगर किसी आदमी का अचानक से माथा फड़कने लगे तो यह भी शुभ संकेत होता है. शकुन शास्त्र क अनुसार माथे का फड़कने पर मनुष्य को भौतिक सुखों की प्राप्ति होने का संकेत होता है.
- शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कनपटी के पास अंग फड़के तो उसे शीघ्र ही किसी न किसी रूप में धन लाभ होने का संकेत होता है. साथ ही साथ यह किसी शुभचिंतक या फिर किसी प्रिय मित्र की तरफ से मनचाही मदद मिलने या फिर जीवन में तरक्की के अवसर मिलने का संकेत होता है.
- अगर किसी महिला का बाईं अंग फड़के तो उसके लिए शुभ संकेत माना जाता है, जबकि पुरुष का दाया अंग फड़कने पर किसी शुभ कार्य की सिद्धि होने का संकेत होता है.
- अगर किसी पुरुष का दायां कान अचानक से फड़कने लगे तो समझ लीजिए कि उसे उच्च पद अथवा मान-सम्मान की प्राप्ति होने वाली है. इसी प्रकार किसी पुरुष का बायां कान फड़कना पर बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति का संकेत होता है.
- यदि किसी व्यक्ति के अचानक से हाथ फड़कने लग जाएं तो यह पूर्व में किए गये परिश्रम और प्रयास का पूर्ण फल और धन लाभ होने का संकेत होता है.
- शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला की दाईं कोहनी फड़कती है तो समझ लीजिए कि उसका घर, बाहर, आफिस आदि में किसी न किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है. ऐसी स्थिति में उस महिला को विवेक और धैर्य से काम लेना चाहिए.
AI-Generated Image
- शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी आदमी की अचानक से बायीं भौंह फड़कने लग जाए तो उसे सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि यह किसी के साथ वाद-विााद होने का संकेत होता है, वहीं दायीं भौंह के फड़कने पर किसी बहुप्रतीक्षित कामना या कार्य के पूरे होने का संकेत होता है.
- शकुन शास्त्र के अनुसार अगर किसी पुरुष की अचानक से दायीं आंख और स्त्री की बायीं आंख फड़कने लग जाए तो समझ लीजिए कि उसे जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है, लेकिन इसके विपरीत यदि पुरुष की बायीं और महिला की दायीं आंख फड़के तो उसे सतर्क हो जाना चाहिए क्यों कि वह किसी अशुभ घटना का संकेत होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Featured Video Of The Day
Suvendu save TMC Workers Life:CM शुभेंदु ने बचाई 5 हजार TMC कार्यकर्ताओं की जान! TMC से निष्कासित रिजू दत्ता का शॉकिंग खुलासा














