सावन सोमवार व्रत से प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं भोलेनाथ, जानिए इस वर्ष सावन में कब-कब पड़ेगा सोमवार

भगवान शिव को समर्पित सावन माह में भक्त सावन सोमवार का व्रत रखते हैं. मान्यता है कि पूरे भक्तिभाव से सावन सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से भोलनाथ भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण कर देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सावन सोमवार के दिन पूजा करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है.

Sawan 2024: सनातन धर्म में सावन माह को बहुत पवित्र माना जाता है. इस पूरे माह भक्त भोलनाथ (Lord Shiva) की पूजा और अभिषेक करते हैं. भक्त कांवड़ लेकर देशभर में शिव मंदिरों में भगवान शिव को जल चढ़ाने पहुंचते हैं. भगवान शिव को समर्पित सावन माह में भक्त सावन सोमवार (Sawan Somwar) का व्रत रखते हैं. मान्यता है कि पूरे भक्ति भाव से सावन सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से भोलनाथ भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण कर देते हैं. आइए जानते हैं इस वर्ष सावन कब शुरू हो रहा है और कब-कब रखा जाएगा सावन सोमवार का व्रत.

अद्भुत संयोग में हो रही सावन की शुरुआत, जानिए इस बार पड़ेंगे कितने सावन सोमवार

कब से कब तक है सावन

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह वर्ष का पांचवां माह है और आषाढ़ के बाद आता है. इस समय बारिश का मौसम होता है और चारों तरफ हरियाली छाई रहती है. इस बार 21 जुलाई को आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि है. इसलिए जुलाई की 22 तारीख से सावन माह शुरू होगा. सावन माह की पूर्णिमा 19 अगस्त को है. इस दिन सावन माह समाप्त होगा. इस बार सावन माह में 29 दिन हैं.

सावन सोमवार के व्रत

इस वर्ष सावन माह की खास विशेषता यह है कि माह की शुरुआत और अंत दोनों सोमवार को हो रहे हैं और पूरे पांच सावन सोमवार के व्रत आएंगे. सावन में पहले सोमवार का व्रत (Sawan Somwar Vrat) का खास महत्व होता है और सावन की शुरूआत ही सोमवार से हो रही है इसलिए 22 जुलाई को सावन सोमवार का पहला व्रत रखा जाएगा.

सावन में सोमवार व्रत की लिस्ट
  • पहला सावन सोमवार व्रत - 22 जुलाई
  • दूसरा सावन सोमवार व्रत - 29 जुलाई  
  • तीसरा सावन सोमवार व्रत - 5 अगस्त  
  • चौथा सोमवार व्रत - 12 अगस्त  
  • पांचवां सावन सोमवार व्रत - 19 अगस्त  
चार मंगला गौरी व्रत

सावन माह में हर मंगवार को माता पार्वती की पूजा के लिए मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है. इस बार सावन में चार मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे.

Advertisement
मंगला गौरी वत की लिस्ट
  • पहला मंगला गौरी व्रत -23 जुलाई  
  • दूसरा मंगला गौरी व्रत - 30 जुलाई  
  • चौथा मंगला गौरी व्रत - 6 अगस्त  
  • चौथा मंगला गौरी व्रत - 13 अगस्त  
  • सावन मासिक शिवरात्रि

इसे अलावा 2 अगस्त को सावन मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) का व्रत रखा जाएगा.

सावन का महत्व

सावन माह में भोलनाथ की पूजा के लिए सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि इस समय भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार भोलेनाथ संभालते हैं. इसलिए सावन में भोलनाथ की पूजा का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन है इस तारीख को, राखी बांधने का सही समय जानिए पंडित से

Featured Video Of The Day
Twisha Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत से पहले का CCTV VIDEO आया सामने, सीढ़ी से ऊपर जाती दिखी फिर..
Topics mentioned in this article