Sawan Shivratri 2026: 11 या 12 अगस्त सावन में कब चढ़ेगा जल? जान लें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

भगवान शिव की पूजा के लिए सावन शिवरात्रि का पर्व बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सुख-शांति बनी रहती है. साथ ही महादेव मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सावन शिवरात्रि 2026
Photo Credit: NDTV

Sawan Shivratri 2026: भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए सावन का महीना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. इस माह की शिवरात्रि सबसे पवित्र दिनों में से एक होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी शिव भक्त इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव का जलाभिषेक करता है उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. साथ ही भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपनी कृपा भी बनाए रखते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार सावन में जल कब चढ़ेगा यानी सावन शिवरात्रि कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा. आइए जानते हैं...

कब है सावन शिवरात्रि?

हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 अगस्त को सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 12 अगस्त को रात 1 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाएगा.

क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

सावन शिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है.

  • प्रथम प्रहर की पूजा: शाम 07:04 बजे से रात 09:45 बजे तक.
  • द्वितीय प्रहर की पूजा: रात 09:45 बजे से रात 12:26 बजे तक.
  • तृतीय प्रहर की पूजा: रात 12:26 बजे से सुबह 03:07 बजे तक.
  • चतुर्थ प्रहर की पूजा: सुबह 03:07 बजे से सुबह 05:49 बजे तक

जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जलाभिषेक ब्रह्म मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है. ऐसे में ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 6 बजे तक रहेगा. इसके अलावा आप अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट भी शुभ माना गया है. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार में कांवड़ मेले का अंतिम चरण, पैदल कांवड़ यात्रा के बाद शुरू हुई डाक कांवड़ यात्रा

Advertisement

यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2026: आज या कल कब है कामिका एकादशी? जान लें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Featured Video Of The Day
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, बोलीं- 'मेरा माथा फट जाता...!'

Topics mentioned in this article
Sawan Shivratri 2026
Faith News