सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Temple) के द्वार जल्द ही खुलने वाले हैं और द्वार के खुलते ही मंदिर के दरवाज़े पर सोने के पानी की परत चढ़ा द्वार लगा नजर आएगा. अगले हफ्ते 11 दिन की मासिक पूजा के लिए पर्वतीय मंदिर के द्वार खोले जाएंगे और तब तक यह द्वार लगा दिया जाएगा.
सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Temple) के अधिकारियों ने बताया कि पवित्र स्थान के वर्तमान द्वार में दरारें आ गई है जिसे 11 मार्च की रात को नए से बदला जायेगा. नये पवित्र द्वार को उच्च गुणवत्ता वाली सागौन की लकड़ी से बनाया गया है जिस पर कम से कम चार किलोग्राम सोने का पानी चढ़ा हुआ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मंदिर मासिक पूजा के लिए 11 मार्च को खुलेगा और 21 मार्च को बंद हो जायेगा. त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष ए पद्मकुमार ने बताया कि उन्नी नम्बूदरी की अगुवाई में सबरीमला के श्रद्धालुओं का समूह उनसे मिला जिसने नये द्वार का खर्च वहन किया.
उन्होंने बताया, ‘‘उनके द्वारा नया द्वार भगवान अय्यपा को समर्पित किया गया है. वर्तमान द्वार में कुछ दरारें आ गई थी. दरवाजे को बदलने के संबंध में कुछ समय पहले देवप्राशनाम (ज्योतिष परामर्श) करायी गई थी.'' बोर्ड ने बताया, ‘‘नये द्वार को कुछ इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि यदि कुछ समय बाद इसमें कोई नुकसान होता है तो सोने के पानी की परत को हटाया जा सकता है.''
VIDEO: सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने वाली महिलाएं- मिल रहीं धमकियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं